facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Nestle India Q4FY26 Results: मुनाफा 27% बढ़कर ₹1,110 करोड़, रेवेन्यू में 23% का इजाफा

Advertisement

चौथी तिमाही में ऑपरेशन से कमाई 6,747.79 करोड़ रुपये रही जबकि एक वर्ष पहले इसी तिमाही में यह 5,503.88 करोड़ रुपये थी

Last Updated- April 21, 2026 | 5:25 PM IST
Nestle India Q4FY26 Results

Nestle India Q4FY26 Results: चॉकलेट, कॉफी, मैगी जैसे दैनिक उपयोग की चीजें बनाने वाली कंपनी नेस्ले इंडिया का 2025-26 की चौथी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 27.18 फीसदी बढ़कर 1,110.9 करोड़ रुपये रहा। कंपनी का वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी (जनवरी-मार्च) तिमाही में मुनाफा 873.46 करोड़ रुपये था।

नेस्ले इंडिया का रेवेन्यू 23% बढ़ा

नेस्ले इंडिया ने मंगलवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि जनवरी-मार्च तिमाही में उत्पादों की बिक्री से नेस्ले इंडिया का रेवेन्यू 6,723.75 करोड़ रुपये रहा जो सालाना आधार पर 23.42 फीसदी ज्यादा है। चौथी तिमाही में ऑपरेशन से कमाई 6,747.79 करोड़ रुपये रही जबकि एक वर्ष पहले इसी तिमाही में यह 5,503.88 करोड़ रुपये थी।

Also Read: ₹2 लाख नहीं, अब सिर्फ ₹1,000 से शुरू करें सोशल इम्पैक्ट फंड्स में निवेश; SEBI ने खोला SSE का रास्ता

नेस्ले इंडिया का खर्च 21% बढ़ा

चौथी तिमाही में कुल खर्च सालाना आधार पर 21 फीसदी बढ़कर 5,217.48 करोड़ रुपये हो गया। कुल आय (जिसमें अन्य आय भी शामिल है) 22.73 फीसदी बढ़कर 6,766.24 करोड़ रुपये रही। वित्त वर्ष 2025-26 की जनवरी-मार्च तिमाही में घरेलू बिक्री 23.11 फीसदी बढ़कर 6,445.07 करोड़ रुपये रही।

नेस्ले की बिक्री रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची

कंपनी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मनीष तिवारी ने कहा, ”नेस्ले इंडिया ने दहाई अंकों की मजबूत वृद्धि दर्ज की और 6,445 करोड़ रुपये की अपनी अब तक की सबसे अधिक घरेलू बिक्री हासिल की…।” निर्यात से रेवेन्यू 31 फीसदी बढ़कर 278.68 करोड़ रुपये रहा। तिवारी ने कहा कि इस प्रदर्शन में सभी उत्पाद समूहों का योगदान रहा और प्रीमियम उत्पादों की हिस्सेदारी बढ़ाने के साथ-साथ संसाधनों का अनुशासित उपयोग और मजबूत क्रियान्वयन वृद्धि के प्रमुख कारक रहे।

Also Read: Closing Bell: यूएस -ईरान सीजफायर बढ़ने की उम्मीद से बाजार में तेजी, सेंसेक्स 750 अंक चढ़ा; निफ्टी 24576 पर बंद

FY26 में मुनाफा 9% बढ़ा

पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में नेस्ले इंडिया का लाभ सालाना आधार पर नौ फीसदी बढ़कर 3,499.08 करोड़ रुपये रहा। कुल आय 14.46 फीसदी बढ़कर 23,194.95 करोड़ रुपये हो गई। तिवारी ने कहा कि पिछले पांच वर्ष में कंपनी के प्रमुख ब्रांड मैगी नूडल्स ने बाजार में अपनी अग्रणी स्थिति बनाए रखी जबकि किटकैट तथा नेस्कैफे की बाजार हिस्सेदारी तेजी से बढ़ी है।

(PTI इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - April 21, 2026 | 5:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement