facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Nestle India Share: नतीजों के बाद तेजी, शेयर 5% चढ़ा; ब्रोकरेज ने बढ़ाए अनुमान, पर चेतावनी भी

Advertisement

Nestle India Share: नतीजों के बाद ब्रोकरेज ने नेस्ले इंडिया पर अपनी रिपोर्ट जारी कर दी है। उनका कहना है कि शेयर का वैल्यूएशन अभी भी ऊंचा बना हुआ है।

Last Updated- April 22, 2026 | 12:16 PM IST
Nestle India Q4FY26 Results

Nestle India Share: चॉकलेट, कॉफी, मैगी जैसे सामान बनाने वाली एफएमसीजी सेक्टर की कंपनी नेस्ले इंडिया के शेयर बुधवार को बाजार खुलते ही 5 प्रतिशत के करीब चढ़ गए। मार्च तिमाही के नतीजों के बाद कंपनी के शेयरों में यह तेजी आई है। कंपनी ने एक दिन पहले बाजार बंद होने के बाद तिमाही नतीजे जारी किये थे। बीती तिमाही में उसका मुनाफा साल के मुकाबले 27 फीसदी बढ़कर 1,110.9 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले की इसी तिमाही में यह 873.46 करोड़ रुपये था। नतीजों के बाद ब्रोकरेज ने नेस्ले इंडिया पर अपनी रिपोर्ट जारी कर दी है। उनका कहना है कि शेयर का वैल्यूएशन अभी भी ऊंचा बना हुआ है।

Nestle India Share पर ब्रोकरेज की राय

Nomura: रेटिंग BUY| टारगेट प्राइस ₹1,500|

नोमुरा ने नेस्ले इंडिया (Nestle India) शेयर पर ‘BUY’ की रेटिंग बरकरार रखी है और टारगेट प्राइस 1,500 रुपये तय किया है, जिसमें तिमाही के दौरान व्यापक मजबूती का हवाला दिया गया है।

ब्रोकरेज के अनुसार, वॉल्यूम और प्रोडक्ट मिक्स में करीब 20 प्रतिशत की बढ़त हुई, जिससे बिक्री में 22.6 प्रतिशत की वृद्धि को समर्थन मिला। साथ ही, ऑपरेटिंग मुनाफा सालाना आधार पर 28 प्रतिशत बढ़ा है। ब्रोकरेज ने यह भी बताया कि ज्यादा विज्ञापन खर्च के बावजूद मार्जिन बढ़कर 26.3 प्रतिशत हो गया, जो मजबूत ऑपरेटिंग लीवरेज को दर्शाता है।

HSBC: रेटिंग Hold| टारगेट प्राइस ₹1,410|

एचएसबीसी ने नेस्ले इंडिया के शेयरों पर ‘Hold’ रेटिंग बरकरार रखी है और टारगेट प्राइस 1,410 रुपये तय किया है। यह शेयर के मौजूदा भाव के आस-पास है।

ब्रोकरेज के अनुसार, कंपनी का राजस्व अनुमान से 9 प्रतिशत ज्यादा रहा। लागत नियंत्रण की वजह से, ज्यादा विज्ञापन खर्च के बावजूद EBITDA में 18 प्रतिशत की बढ़त दर्ज हुई। ब्रोकरेज ने कहा कि चार में से तीन सेगमेंट में दो अंकों की ग्रोथ देखने को मिली। ब्रोकरेज ने अपनी आय के अनुमान में 4 से 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि शेयर का वैल्यूएशन अभी भी ऊंचा बना हुआ है।

Antique Stock Broking: रेटिंग BUY| टारगेट प्राइस ₹1,553|

एंटिक स्टॉक ब्रोकिंग ने नेस्ले इंडिया पर BUY की रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर 1,553 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। यह शेयर के पिछले बंद भाव 1378 रुपये से करीब 13 फीसदी ज्यादा है।

ब्रोकरेज ने कहा कि कन्फेक्शनरी और बेवरेज सेगमेंट में मजबूत दो अंकों की ऊंची राजस्व वृद्धि दर्ज हुई। मिल्क और न्यूट्रिशन सेगमेंट ने कम आधार के बावजूद सकारात्मक ग्रोथ दिखाई। तैयार खाद्य पदार्थों में ‘डबल मसाला’ और ‘स्पाइसी रेंज’ ने ग्रोथ की रफ्तार बनाए रखने में मदद की।

 

 

(डिस्क्लमेर: यहां शेयर में सलाह ब्रोकरेज ने दी है। बाजार में निवेश जो​खिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Advertisement
First Published - April 22, 2026 | 12:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement