facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

स्मॉलकैप की बिकवाली से लड़खड़ाईं नई कंपनियां; Jana, Capital SFB के शेयर अपनी IPO कीमत से फिसले नीचे

Advertisement

Rashi Peripherals IPO : राशि पेरिफेरल्स का शेयर महज 3 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ जबकि उसके आईपीओ को करीब 60 गुना बोलियां मिली थीं।

Last Updated- February 14, 2024 | 9:30 PM IST
Stock market today

बुधवार को तीन कंपनियां एक्सचेंजों पर सूचीबद्ध हुईं। लेकिन उनका आगाज कमजोर रहा और स्मॉलकैप की हालिया बिकवाली का धारणा पर असर दिखा। जन स्मॉल फाइनैंस बैंक का शेयर अपने इश्यू प्राइस के मुकाबले 11 फीसदी नीचे आ गया वहीं कैपिटल एसएफबी 7 फीसदी फिसल गया।

राशि पेरिफेरल्स का शेयर महज 3 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ जबकि उसके आईपीओ को करीब 60 गुना बोलियां मिली थीं। बाजार के प्रतिभागियों ने कमजोर सूचीबद्धता के लिए स्मॉलकैप शेयरों में कमजोरी को जिम्मेदार ठहराया। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इस महीने के 8 फरवरी के उच्चस्तर 16,691 से 9 फीसदी तक नीचे आया। अलबत्ता, बुधवार को इसमें मामूली सुधार देखने को मिला।

तीनों आईपीओ में निवेशकों की प्रतिक्रिया मिलीजुली थी। राशि पेरिफेरल्स के 600 करोड़ रुपये के आईपीओ की सबसे ज्यादा मांग रही। इसके बाद जन एसएफबी और कैपिटल एसएफबी का स्थान रहा, जिन्हें क्रमश: 18.5 गुना और 4 गुना आवेदन मिले थे। जन एसएफबी और कैपिटल एसएफबी में नए शेयरों के साथ-साथ द्वितीयक बिक्री भी शामिल थी।

दोनों कंपनियों को एसएफबी की अनिवार्य सूचीबद्धता से संबंधित आरबीआई के नियमों के पालन के लिए आईपीओ लाना पड़ा। आखिरी बंद भाव पर जन एसएफबी का मूल्यांकन 3,851 करोड़ रुपये और कैपिटल एसएफबी का 1,956 करोड़ रुपये बैठता है।

30 सितंबर को जन एसएफबी और कैपिटल एसएफबी की प्रबंधनाधीन परिसंपत्तियां क्रम से 23,000 करोड़ रुपये व 5,900 करोड़ रुपये की थी। राशि का आईपीओ पूरी तरह से ओएफएस था। आखिरी बंद भाव पर कंपनी का मूल्यांकन 2,112 करोड़ रुपये बैठता है।

इस बीच, बुधवार को सूचीबद्ध साइनपोस्ट इंडिया का शेयर 318 रुपये पर बंद हुआ और इस तरह कंपनी का मूल्यांकन 1,700 करोड़ रुपये बैठता है। यह कंपनी प्रेसमैन एडवरटाइजिंग के साथ विलय से सृजित हुई है।

Advertisement
First Published - February 14, 2024 | 9:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement