facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

घरेलू केंद्रित सेक्टर्स से बाजार में आई तेजी, निफ्टी-50 इंडेक्स ने दर्ज किया शानदार रिकॉर्ड

Advertisement

1 दिसंबर से निफ्टी-50 शेयरों के प्रदर्शन से पता चलता है कि FMCG और वाहन कंपनियों के शेयरों में ज्यादा तेजी दर्ज की गई है

Last Updated- June 16, 2023 | 11:15 PM IST
Nifty 50

बाजार में ताजा तेजी को पूंजीगत वस्तु (capital goods), PSU बैंकों, FMCG और ऑटोमोबाइल जैसे क्षेत्रों के शानदार प्रदर्शन से मदद मिली है। वहीं मीडिया, आईटी और हेल्थकेयर क्षेत्रों के शेयरों पर दबाव दर्ज किया गया।

1 दिसंबर से निफ्टी-50 शेयरों के प्रदर्शन से पता चलता है कि FMCG और वाहन कंपनियों के शेयरों में ज्यादा तेजी दर्ज की गई है। वहीं दूसरी तरफ, इन्फोसिस और रिलायंस इंडस्ट्रीज पर दबाव देखने को मिला है।

निफ्टी-50 सूचकांक शुक्रवार को पिछले सर्वा​धिक ऊंचे स्तर 18,813 को पार कर गया। यह सूचकांक शुक्रवार को 18,826 पर बंद हुआ। सूचकांक ने 134 कारोबारी सत्रों में पिछले ऊंचे स्तरों को छुआ है। इस अव​धि के दौरान निफ्टी 10 प्रतिशत से ज्यादा गिरकर 23 मार्च को 16,945 पर आ गया था।

जहां यह सूचकांक 1 दिसंबर से काफी मजबूत हुआ है, वहीं इसके कई शेयरों की चाल अलग अलग रही है। मौजूदा समय में, निफ्टी के 15 शेयर अभी भी पिछले ऊंचे स्तरों के मुकाबले नीचे बने हुए हैं। 1 दिसंबर के बाद से सर्वा​धिक ​कमजोरी दर्ज करने वाले शेयरों में अदाणी एंटरप्राइजेज (-36 प्रतिशत), इन्फोसिस (-22 प्रतिशत) और अदाणी पोर्ट्स ऐंड सेज (-16 प्रतिशत) मुख्य रूप से शामिल हैं। इन्फोसिस ने 1 दिसंबर से सूचकांक में अपने भारांक में कमजोरी दर्ज की है। भारी गिरावट के बावजूद अदाणी समूह का 87 अंक का योगदान रहा है।

इस बीच, ITC ने निफ्टी में 253 अंक तक के भारांक (वेटेज) के साथ मजबूती प्रदान की है। सूचकांक में ज्यादा भारांक रखने वाली अन्य बड़ी कंपनियों में लार्सन ऐंड टुब्रो (80 आधार अंक), टाटा मोटर्स (52 अंक) और ऐ​क्सिस बैंक (50 अंक) शामिल हैं।

Also read: 5 साल में 1 लाख करोड़ रुपये पहुंचेगा पतंजलि ग्रुप का कारोबार, बाबा रामदेव ने लॉन्च किए 14 प्रीमियम प्रोडक्ट्स

निफ्टी का मूल्यांकन मौजूदा समय में दिसंबर 2022 के स्तरों के मुकाबले नीचे है। आय में सुधार की वजह से इस सूचकांक का मूल्यांकन भी मजबूत हुआ है। निफ्टी मौजूदा समय में अपनी अनुमानित 12 महीने आगामी आय के 19.9 गुना पर कारोबार कर रहा है, जो दिसंबर के 21 गुना की तुलना में कम है।

मोतीलाल ओसवाल ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है, ‘निफ्टी-50 मूल्यांकन एक वर्षीय आगामी और पिछली आय, दोनों पर आधारित है, लेकिन यह अभी भी अक्टूबर 2021 और दिसंबर 2022 में दर्ज किए गए ऊंचे स्तरों से नीचे है।’

Also read: India’s forex reserves: विदेशी मुद्रा भंडार में फिर गिरावट, 9 जून को समाप्त सप्ताह में घटकर 593.749 अरब डॉलर पर

दिसंबर से अब तक, शीर्ष कंपनियों की रैंकिंग भी बदली है। ITC का शेयर दिसंबर के 11वें पायदान से चढ़कर मौजूदा समय में छठे स्थान पर पहुंच गया है, जबकि ICICI Bank 6 से सुधरकर चौथे पायदान पर आया है। इस बीच, इन्फोसिस और एचडीएफसी की रैंकिंग घटकर सातवें और नौवें पायदान पर रह गई है।

इसके अलावा, प्रमुख सूचकांकों में इस साल अच्छी तेजी दर्ज की है। इस साल के निचले स्तर से निफ्टी 10 प्रतिशत चढ़ा है, लेकिन मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में करीब 20-20 प्रतिशत तेजी दर्ज की गई है।

Advertisement
First Published - June 16, 2023 | 7:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement