facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

मात्र 26 ट्रेडिंग सेशन में 21 से 22 हजार पर पंहुचा Nifty-50, Wipro समेत इन शेयरों में आया सबसे ज्यादा उछाल

Advertisement

Nifty-50 ने पहली बार 22,000 अंक के स्तर को छुआ और बढ़कर 22,081.95 के अपने नए लेवल तक पहुंच गया।

Last Updated- January 15, 2024 | 11:36 AM IST
Nifty 50

Nifty-50: Infosys, टीसीएस (TCS), एचडीएफसी बैंक और Wipro समेत आईटी और बैंकिंग शेयरों में बढ़त के कारण इक्विटी बेंचमार्क निफ्टी 50 (Nifty-50) और सेंसेक्स सोमवार को शुरूआती कारोबार में अपने नए ऑल टाइम हाई लेवल पर पहुंच गए।

Nifty-50 ने पहली बार 22,000 अंक के स्तर को छुआ और बढ़कर 22,081.95 के अपने नए लेवल तक पहुंच गया। शुरूआती कारोबार के दौरान Sensex भी 73,288.78 अंक के अपने ऑल टाइम हाई लेवल पर जा पंहुचा।

इसके अलावा बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक भी क्रमशः 38,109.23 और 44,871.58 के अपने रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गए।

26 ट्रेडिंग सेशन में 1,000 अंक चढ़ा Nifty-50

Nifty-50 आठ दिसंबर, 2023 को 21,000 अंक के लेवल तक पहुंच गया था और आज यह नए रिकॉर्ड लेवल 22,000 पर पहुंच गया। इस लिहाज से निफ्टी-50 ने 26 ट्रेडिंग सेशन में 1,000 अंकों की उल्लेखनीय वृद्धि हासिल की है।

Tata Consumer, Bajaj Auto, अदाणी पोर्ट्स से मिली Nifty-50 को मजबूती

Nifty-50 के 21,000 से 22,000 अंक तक पहुंचने के सफर में टाटा कंज्यूमर, बजाज ऑटो, विप्रो, अदाणी पोर्ट्स और एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शेयरों समेत अलग-अलग क्षेत्रों के कंपनियों का बड़ा हाथ रहा। इन कंपनियों के शेयरों में इसी अवधि के दौरान 17 से 21 प्रतिशत तक का उछाल आया है।

यह भी पढ़ें: केमिकल शेयरों में सुस्ती के आसार, डाउनग्रेड को बढ़ावा मिलने की आशंका

इसी अवधि में हीरो मोटोकॉर्प, ओएनजीसी, टाटा मोटर्स, टेक महिंद्रा, एलटीआईमाइंडट्री, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंडसइंड बैंक, इंफोसिस और हिंडाल्को इंडस्ट्रीज के शेयरों में भी 10 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई है।

बाजार की गति जारी रहने की उम्मीद

दिसंबर तिमाही की मजबूत आय, यूएस फेड द्वारा ब्याज दरों में कटौती, स्वस्थ मैक्रो प्रिंट और लोकसभा चुनावों के बाद राजनीतिक स्थिरता की उम्मीदों के कारण बाजार की गति जारी रहने की उम्मीद है।

Nifty-50 के 22,000 के ऊपर बने रहने की उम्मीद

एक्सपर्ट्स को उम्मीद है कि निफ्टी 22,000 के स्तर से ऊपर बना रहेगा और आगे और ऊपर जाएगा।

Advertisement
First Published - January 15, 2024 | 11:36 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement