facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Nifty IT Stocks: 10 महीने के लो के पास IT स्टॉक्स, निवेशकों में बढ़ी चिंता; आखिर क्यों टूट रहा है सेक्टर?

Advertisement

Nifty IT Stocks: आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनियां टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इन्फोसिस और एचसीएल टेक के शेयर गुरुवार को क्रमशः 5.5 प्रतिशत, 5.7 प्रतिशत और 4.1 प्रतिशत टूट गए।

Last Updated- February 12, 2026 | 3:37 PM IST
stock market

Nifty IT Stocks: सॉफ्टवेयर सर्विस प्रोवाइड करने वाली देसी कंपनियों के शेयर गुरुवार (12 फरवरी) को 6 प्रतिशत से ज्यादा टूट गए। पिछले कुछ दिनों से आईटी शेयरों में दबाव देखा जा रहा है। ताजा गिरावट के साथ निफ्टी आईटी इंडेक्स करीब 10 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया।

10 कंपनियों वाला आईटी इंडेक्स दिन में सबसे ज्यादा गिरने वाला सेक्टर रहा। यह इस साल अब तक का सबसे कमजोर सेक्टर भी है। साल 2025 में यह 12.6 प्रतिशत गिर चुका है और 2026 में अब तक इसमें 12.2 प्रतिशत की और गिरावट आ चुकी है। आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनियां टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), इन्फोसिस और एचसीएल टेक के शेयर गुरुवार को क्रमशः 5.5 प्रतिशत, 5.7 प्रतिशत और 4.1 प्रतिशत टूट गए।

आईटी शेयरों में गिरावट क्यों आ रही है?

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से आईटी कंपनियों के कामकाज पर असर पड़ने की लगातार आशंका और अमेरिका में जल्द ब्याज दर घटने की उम्मीद कमजोर पड़ने से निवेशकों का भरोसा डगमगा गया।

पिछले हफ्ते अमेजन और गूगल के समर्थन वाली कंपनी ने एक नया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित टूल पेश किया। यह टूल कई काम अपने आप कर सकता है। इसके बाद दुनिया भर के टेक्नीकल शेयरों पर दबाव बढ़ा और यह चिंता भी बढ़ी कि भारतीय आईटी कंपनियों की सर्विसेज की मांग पर असर पड़ सकता है।

चार फरवरी से शुरू हुई गिरावट के बाद घरेलू आईटी शेयर करीब 14 प्रतिशत टूट चुके हैं। इस गिरावट के चलते टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, जो पहले देश की चौथी सबसे ज्यादा वैल्यूएशन वाली कंपनी थी, अब छठे स्थान पर आ गई है।

बाजार के जानकारों का कहना है कि हाल में आए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मॉडल के कारण आईटी शेयरों में जो भारी गिरावट आई है। अभी इन मॉडलों को भी इंसानी मदद की जरूरत है। बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज और इंश्योरेंस जैसे नियमों से जुड़े सेक्टर्स पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का असर कम पड़ने की संभावना है।

Also Read | बैंकिंग सेक्टर में बड़ा मौका? एक्सिस डायरेक्ट ने बताए ये कमाई वाले स्टॉक्स, जान लें टारगेट

एक्सपर्ट्स के अनुसार, दबाव बढ़ने की एक और वजह यह रही कि अमेरिका में रोजगार के आंकड़े उम्मीद से बेहतर आए और बेरोजगारी दर घटी। इससे यह संकेत मिला कि वहां ब्याज दरें लंबे समय तक ऊंची रह सकती हैं। इसका असर भारतीय आईटी कंपनियों पर पड़ा, क्योंकि उनकी कमाई का बड़ा हिस्सा अमेरिका से आता है। अगर वहां ब्याज दरें घटतीं, तो इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी सर्विसेज पर खर्च बढ़ सकता था, जो पिछले कुछ सालों से धीमा पड़ा हुआ है।

Advertisement
First Published - February 12, 2026 | 3:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement