facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

निफ्टी 10 साल के सबसे खराब जनवरी की ओर, 5.5% टूटा; 200-DMA के करीब पहुंचा इंडेक्स

Advertisement

इससे पहले निफ्टी 50 सूचकांक में बड़ी गिरावट जनवरी 2016 में आई थी। तब यह 4.8 प्रतिशत तक लुढ़क गया था

Last Updated- January 21, 2026 | 9:58 PM IST
Nifty Outlook

निफ्टी-50 सूचकांक अपने 5 जनवरी के ऊंचे स्तर 26,373.20 से 5.5 फीसदी गिर गया है और आंकड़ों के हिसाब से इस महीने में एक दशक में यह सबसे खराब प्रदर्शन दर्ज कर सकता है। सूचकांक अपने 200-दिन के मूविंग एवरेज (200-डीएमए) के करीब है। यह जनवरी में 3.7 प्रतिशत फिसल चुका है। इससे पहले निफ्टी 50 सूचकांक में बड़ी गिरावट जनवरी 2016 में आई थी। तब यह 4.8 प्रतिशत तक लुढ़क गया था। अगर गिरावट जारी रही, तो 2011 के बाद जनवरी में यह तीसरी सबसे बड़ी गिरावट होगी। 2011 में सूचकांक 10 प्रतिशत से अधिक लुढ़क गया था।

विश्लेषक इस गिरावट का कारण भू-राजनीतिक और टैरिफ से जुड़े घटनाक्रम को मान रहे हैं। प्रभुदास लीलाधर के विश्लेषकों के अनुसार भू-राजनीति व्यापार समीकरणों को फिर से बदल रही है और भौगोलिक सीमाओं के प्रभावित होने का जोखिम है। उन्होंने कहा कि वैश्विक घटनाएं व्यापार में अनिश्चितता और अस्थिरता पैदा कर रही हैं, खासकर भारत के लिए, क्योंकि अमेरिका के साथ निरंतर टैरिफ विवाद और संबंधित घटनाक्रम बाजार की रफ्तार में बाधा डाल रहे हैं।

पीएल कैपिटल ग्रुप में इंस्टीट्यूशनल रिसर्च के डायरेक्टर अमनीश अग्रवाल ने कहा, ‘मौजूदा भू-राजनीतिक अनिश्चितता को देखते हुए बाजारों के सतर्क रहने का अनुमान है। हमने पिछले 12 महीनों में मिड/स्मॉलकैप की तुलना में लार्जकैप में अच्छा रिटर्न (16-17 प्रतिशत) देखा है। हमें नहीं लगता कि यह रुझान जल्द ही बदलेगा। हम निफ्टी की वैल्यू 15-साल के औसत पीई 18.7 गुना पर 3 प्रतिशत डिस्काउंट पर करते हैं, जिसमें दिसंबर 2027 के लिए ईपीएस 1,539 रुपये है और 12 महीने का लक्ष्य 28,814 (पहले 29,094) तय किया है।’

बुधवार को कारोबार में निफ्टी 24,920 के निचले स्तर पर पहुंच गया। उसने मई 2025 के बाद पहली बार 200-डीएमए (25,124 स्तर) को परखा। 200-डीएमए किसी खास सूचकांक या शेयर के दीर्घाव​धि रुझान को पहचानने के लिए जरूरी तकनीकी संकेतक है। अगर कीमतें इस अहम एवरेज से ऊपर रहती हैं, तो रुझान पॉजिटिव माना जाता है और इसके उलट होने पर नेगेटिव।

Advertisement
First Published - January 21, 2026 | 9:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement