facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stock Market: आय सुधार की उम्मीदों से नई ऊंचाई पर निफ्टी, सेंसेक्स भी मजबूती के साथ बंद

Advertisement

बाजार में चढ़ने और गिरने वाले शेयरों का अनुपात मजबूत रहा। बीएसई पर 2,711 शेयर चढ़े जबकि 1,524 में गिरावट आई

Last Updated- January 02, 2026 | 9:59 PM IST
stock market

समकक्ष सूचकांकों में तेजी और दिसंबर तिमाही में कंपनियों की आय में सुधार की उम्मीदों के चलते भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार को बढ़त दर्ज की गई और बेंचमार्क निफ्टी ने नए ऊंचे स्तर को छुआ। बेंचमार्क निफ्टी सत्र के अंत में 26,329 पर बंद हुआ और उसमें 182 अंकों यानी 0.7 फीसदी की बढ़त हुई। 50 शेयरों वाले इस बेंचमार्क ने बंद और दिन के कारोबार दोनों आधार पर नया उच्चस्तर हासिल किया। सत्र के अंत में सेंसेक्स 85,762 पर बंद हुआ, जिसमें 573 अंकों यानी 0.7 फीसदी की बढ़त हुई।

सप्ताह भर में सेंसेक्स में 0.9 फीसदी और निफ्टी में 1.1 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। शुक्रवार को ब्रिटेन का एफटीएसई 100, सिंगापुर का स्ट्रेट टाइम्स इंडेक्स और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी उन प्रमुख सूचकांकों में शामिल थे, जिन्होंने इंट्राडे में नए रिकॉर्ड बनाए। निवेशकों को उम्मीद है कि वस्तु एवं सेवा कर के युक्तिकरण और भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा ब्याज दरों में कटौती जैसे उपायों का असर दिसंबर तिमाही में कंपनियों के बेहतर नतीजों में दिखेगा।

जियोजित फाइनैंशियल सर्विसेज के अनुसंधान प्रमुख विनोद नायर ने कहा, राष्ट्रीय बाजार ने सप्ताह के अंत में सकारात्मक रुख के साथ समापन किया और सर्वकालिक उच्च स्तर को छुआ। ऑटो और सार्वजनिक बैंकिंग क्षेत्रों में मजबूत गति देखी गई, जबकि यूटिलिटी में सेक्टर के हिसाब से फेरबदल देखने को मिला। दिसंबर में वाहन बिक्री में मजबूती से त्योहारी तिमाही के दौरान आर्थिक गतिविधियों में व्यापक उछाल का संकेत मिलता है। परिसंपत्ति गुणवत्ता में सुधार और ऋण वृद्धि में तेजी की उम्मीदों ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के शेयरों में निवेशकों की दिलचस्पी को आकर्षित किया।

बाजार में चढ़ने और गिरने वाले शेयरों का अनुपात मजबूत रहा। बीएसई पर 2,711 शेयर चढ़े जबकि 1,524 में गिरावट आई। एचडीएफसी बैंक के शेयर 1.05 फीसदी चढ़े और उसने सूचकांक में सबसे अधिक योगदान दिया। इसके बाद आईसीआईसीआई बैंक का स्थान रहा जिसके शेयर 1.3 फीसदी बढ़े। आईटीसी के शेयर 3.8 फीसदी गिरे जिसने सूचकांक को नीचे खींचा। केंद्र सरकार के अगले महीने से तंबाकू उत्पादों पर नई कर व्यवस्था लागू करने की घोषणा के बाद पिछले दो सत्रों में आईटीसी के शेयरों में काफी गिरावट आई है।

मोतीलाल ओसवाल फाइनैंशियल सर्विसेज के अनुसंधान प्रमुख (वेल्थ मैनेजमेंट) सिद्धार्थ खेमका ने कहा, आगामी तीसरी तिमाही के नतीजों को लेकर उम्मीदें और केंद्रीय बजट में सहायक नीतिगत उपायों ने समग्र बाजार भावना को सकारात्मक बनाने में मदद की है। व्यापक बाजार में बेहतर भागीदारी, विशेष रूप से मिड-कैप शेयरों में चुनिंदा खरीदारी प्रमुख कारक रही है। हमें उम्मीद है कि कई कंपनियों अपने तिमाही-पूर्व कारोबारी अपडेट की घोषणा करेंगी जिससे यह सकारात्मकता अगले सप्ताह भी जारी रह सकती है।

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक 290 करोड़ रुपये के शुद्ध खरीदार रहे जबकि जबकि घरेलू संस्थानों ने 677 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

Advertisement
First Published - January 2, 2026 | 9:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement