facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

NSDL की दमदार शुरुआत, पहले दिन 17% चढ़ा शेयर; निवेशकों की भरी दी झोली

Advertisement

यह शेयर 800 रुपये के निर्गम भाव की तुलना में 10 फीसदी की बढ़त के साथ 880 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ और आखिर में 936 रुपये पर बंद हुआ।

Last Updated- August 06, 2025 | 9:59 PM IST
NSDL Dividend

नैशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड (एनएसडीएल) का शेयर अपने पहले कारोबारी दिन बुधवार को बीएसई पर 17 फीसदी चढ़ गया। यह शेयर 800 रुपये के निर्गम भाव की तुलना में 10 फीसदी की बढ़त के साथ 880 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ और आखिर में 936 रुपये पर बंद हुआ। एनएसडीएल के 4,011 करोड़ रुपये के आईपीओ को 41 गुना बोलियां मिली थीं। संस्थागत निवेशक श्रेणी को 104 गुना, अमीर निवेशक हिस्से को 35 गुना और रिटेल निवेशक श्रेणी को करीब 8 गुना अभिदान मिला था। यह आईपीओ पूरी तरह से बिक्री पेशकश था। इसमें आईडीबीआई बैंक, नैशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया (एनएसई) और चार अन्य संस्थान शामिल थे।

आईपीओ की आवश्यकता इसलिए पड़ी क्योंकि भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के नियम किसी भी एकल संस्था को किसी भी मार्केट इन्फ्रास्ट्रक्चर संस्थान में 15 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी रखने से रोकते हैं। आईपीओ से पहले आईडीबीआई बैंक के पास 26 प्रतिशत और एनएसई के पास 24 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

एनएसडीएल ने भारत में प्रतिभूतियों को डीमैट स्वरूप में रखने की शुरुआत की थी। 31 मार्च, 2025 तक जारीकर्ताओं की संख्या, सक्रिय योजनाओं की संख्या, निपटान मात्रा की डीमैट मूल्य में बाजार हिस्सेदारी और संरक्षण में रखी गई संपत्तियों के मूल्य में एनएसडीएल भारत में सबसे बड़ी डिपॉजिटरी है। हालांकि, कंपनी अपने प्रतिद्वंद्वी सीडीएसएल से डीमैट खातों की संख्या के मामले में पीछे है।

Advertisement
First Published - August 6, 2025 | 9:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement