facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

NSDL ने ब्रोकरों को चेताया, कहा- निवेशकों की सहमति के बिना नॉमिनेशन फील्ड को अपडेट करना गलत

Advertisement
Last Updated- March 27, 2023 | 10:15 PM IST
Demat Account

डीमैट खातों के लिए नॉमिनेशन की आखिरी तारीख करीब आ रही है, ऐसे में पाया गया है कि कई स्टॉक ब्रोकर नॉमिनेशन के फील्ड में लिख रहे हैं कि निवेशकों ने इसमें शामिल नहीं होने का फैसला लिया है। ब्रोकर यह कवायद निवेशकों की सहमति के बिना अंजाम दे रहे हैं।

देश की सबसे बड़ी डिपॉजिटरी नैशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड (NSDL) ने सोमवार को जारी एक परिपत्र के जरिये ऐसे बाजार भागीदारों को चेतावनी दी है।

300 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की डीमैट प्रतिभूतियां संभालने वाली NSDL ने भागीदारों को विशेष तौर से कहा है कि वे अपने हिसाब से नॉमिनेशन के फील्ड को न भरें।

डिपॉजिटरी ने कहा, ब्रोकर इस फील्ड को तभी अपडेट कर सकते हैं जब उसे निवेशकों से इस पर सहमति मिले।

एनएसडीएल ने कहा, निवेशकों की सहमति के बिना नॉमिनेशन फील्ड को अपडेट करना परिपत्रों की भावना के खिलाफ है और इसे गंभीरता से लिया गया है।

अब नॉमिनेशन अपडेट के लिए मात्र चार दिन बचे हैं, ऐसे में कुछ स्टॉक ब्रोकर निवेशकों की सहमति के बिना नॉमिनेशन के फील्ड को यह लिखते हुए अपडेट कर रहे हैं कि निवेशक ने इस प्रक्रिया में हिस्सा न लेने (ऑप्टिंग आउट) का फैसला लिया है। यह उन निवेशकों के मामले में हो रहा है जिन्होंने खुद नॉमिनेशन को अपडेट नहीं किया है।

बाजार नियामक सेबी के निर्देश के मुताबिक, अगर निवेशक समय पर नॉमिनेशन की जानकारी नहीं देते हैं तो 31 मार्च के बाद उनके ट्रेडिंग खाते निष्क्रिय हो जाएंगे।

चूंकि बाजार नियामक ने इसे अपडेट करने को कहा है, लिहाजा स्टॉक ब्रोकर नॉमिनेशन को अपडेट करने या उस फील्ड में ऑप्टिंग आउट लिखने के बदले शुल्क नहीं वसूल सकते।

इसके अलावा परिपत्र में स्पष्ट किया गया है कि जिन निवेशकों ने परिपत्र जारी होने से पहले नॉमिनेशन कर लिया है उन्हें दोबारा करने की दरकार नहीं है। ऐसे निवेशकों के लिए यह वैकल्पिक रखा गया है।

Advertisement
First Published - March 27, 2023 | 10:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement