facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Nykaa Q4 results: नेट प्रॉफिट 193% बढ़कर ₹20 करोड़ हुआ, कंपनी ने कमाए ₹2,062 करोड़

Advertisement

पूरे वित्त वर्ष 2024-25 में कंपनी का मुनाफा दोगुने से ज्यादा बढ़कर ₹66.08 करोड़ हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष 2023-24 में ₹32.26 करोड़ था।

Last Updated- May 30, 2025 | 8:35 PM IST
Nykaa share price

Nykaa Q4 results: ब्यूटी और फैशन प्लेटफॉर्म नायका की पैरेट कंपनी FSN ई-कॉमर्स वेंचर्स लिमिटेड ने शुक्रवार (30 मई 2025) को वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही के नतीजों का ऐलान किया। मार्च तिमाही में कंपनी ने कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की है। तिमाही के दौरान, नायका का मुनाफा 193% बढ़कर ₹20.28 करोड़ हो गया। जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह ₹6.93 करोड़ था।

Nykaa ने कमाए ₹2,062 करोड़

शेयर बाजार को दी सूचना के मुताबिक, Q4FY25 में कंपनी का ऑपरेशन से रेवेन्यू 23.6% बढ़कर ₹2,061.76 करोड़ हो गया। एक साल पहले यानी Q4FY24 में यह ₹1,667.98 करोड़ था। हालांकि तिमाही आधार पर, तुलना करें तो नेट प्रॉफिट और रेवेन्यू में क्रमशः 22.3% और 9% की गिरावट दर्ज की गई है।

Also Read | Inox Wind Q4 results: मुनाफा 5 गुना बढ़कर ₹190 करोड़ पर पहुंचा, कंपनी ने कमाए ₹1,310.65 करोड़

पूरे वित्त वर्ष 2024-25 में कंपनी का मुनाफा दोगुने से ज्यादा बढ़कर ₹66.08 करोड़ हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष 2023-24 में ₹32.26 करोड़ था। FY25 में ऑपरेशन से रेवेन्यू ₹7,949.82 करोड़ रहा, जो FY24 के ₹6,385.62 करोड़ की तुलना में 24.4% ज्यादा है।

ब्यूटी सेगमेंट में मजबूत प्रदर्शन

नायका का कोर ब्यूटी बिजनेस कंपनी के लिए प्रमुख योगदानकर्ता बना रहा, जिसकी बिक्री चौथी तिमाही (Q4FY25) में बढ़कर ₹1,895 करोड़ हो गई। यह पिछले साल की समान तिमाही (Q4FY24) में दर्ज ₹1,520 करोड़ से अधिक है।

फैशन वर्टिकल में भी सुधार देखने को मिला। मार्च 2025 की तिमाही में इस सेगमेंट से ₹161 करोड़ का रेवेन्यू प्राप्त हुआ, जो पिछले साल इसी तिमाही में ₹145 करोड़ था।

Advertisement
First Published - May 30, 2025 | 8:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement