facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

35% का तगड़ा डिविडेंड! सरकारी तेल कंपनी का निवेशकों को बड़ा तोहफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्ते

Advertisement

Dividend Stocks: कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 3.50 रुपये का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है और इसकी रिकॉर्ड डेट 21 नवंबर 2025 तय की गई है

Last Updated- November 16, 2025 | 5:25 PM IST
Dividend Stocks
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

भारत सरकार की तेल और गैस कंपनी ऑयल इंडिया लिमिटेड ने अपने निवेशकों को बड़ी खुशखबरी दी है। कंपनी के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 3.50 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड देने का ऐलान किया है। कंपनी के शेयरों का फेस वैल्यू 10 रुपये हैं, जिस हिसाब से यह डिविडेंड पेड-अप कैपिटल का 35 फीसदी बैठता है। कंपनी की रेगुलेटरी फाइलिंग में साफ लिखा है कि ये पैसा 14 दिसंबर 2025 तक शेयरधारकों के खाते में पहुंच जाएगा।

क्या है रिकॉर्ड डेट?

अब बात करते हैं रिकॉर्ड डेट की। कंपनी ने इस डिविडेंड के लिए 21 नवंबर 2025 को रिकॉर्ड डेट फिक्स किया है। यानी इसी दिन तक जिनके पास ऑयल इंडिया के शेयर होंगे, वही इस डिविडेंड के हकदार होंगे। अगर आप ये मौका नहीं गंवाना चाहते, तो उससे पहले शेयर खरीद लें। फाइलिंग में ये भी जोड़ा गया कि 21 नवंबर शुक्रवार को ये काम होगा, ताकि कोई कन्फ्यूजन न रहे।

Also Read: Upcoming IPOs This Week: इस हफ्ते दो IPO खुलने से बाजार में बढ़ेगी हलचल, वहीं सात कंपनियों की होगी लिस्टिंग

डिविडेंड का देने पुराना रिकॉर्ड

ऑयल इंडिया डिविडेंड देने में कभी पीछे नहीं रही। इसी साल 4 सितंबर को 1.50 रुपये प्रति शेयर दिया। उससे पहले 17 फरवरी 2025 को 7 रुपये और 14 नवंबर 2025 को 3 रुपये प्रति शेयर का ऐलान हुआ। ये इतिहास बताता है कि कंपनी शेयरधारकों को खुश रखने की कोशिश में लगी रहती है, भले ही मुनाफे में उतार-चढ़ाव आते रहें।

शेयरों का क्या है हाल?

अगर ऑयल इंडिया लिमिटेड के शेयरों की बात करें तो बीते शुक्रवार को कंपनी के शेयर BSE पर 0.70 फीसदी की तेजी के साथ 437.35 रुपये पर बंद हुए थे। पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों में 5.61 फीसदी का उछाल देखा गया है। बीते एक साल, दो साल और पांच साल में कंपनी के शेयरों ने क्रमश: -8.07 फीसदी, 108.79 फीसदी और 607.69 फीसदी का रिटर्न दिया है। BSE के मुताबिक, कंपनी का मार्केट कैप अभी 71,139.69 करोड़ रुपये हैं। कंपनी के शेयरों का 52-वीक हाई 528.00 रुपये हैं जबकि 52-वीक लो 322.15 रुपये है।

Advertisement
First Published - November 16, 2025 | 5:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement