facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

13% चढ़ गया इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाने वाली कंपनी का शेयर, खरीदने की मची होड़; इस ‘बड़ी’ वजह से आई तेजी

Advertisement

Ola Electric Share: अग्रवाल ने एक इंटरव्यू में कहा कि ओला इलेक्ट्रिक भारत के दोपहिया ईवी सेगमेंट में 25-30% बाजार हिस्सेदारी हासिल करने की उम्मीद कर रही है।

Last Updated- August 19, 2025 | 4:37 PM IST

Ola Electric Share Price: इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाने वाली कंपनी ओला इलेक्ट्रिक के शेयर मंगलवार को इंट्रा-डे ट्रेड में बीएसई पर 13 फीसदी तक चढ़ गए। कंपनी के शेयरों में यह तेजी ओला इलेक्ट्रिक के फाउंडर और चेयरमैन भविश अग्रवाल के ताजा बयान के बाद आई है। उन्होंने भारत के इलेक्ट्रिक दोपहिया बाजार में बाजार हिस्सेदारी हासिल करने और प्रॉफिटेबिलिटी में सुधार करने के लिए एक एग्रेसिव स्ट्रेटेजी का ऐलान किया।

हालांकि, ओला इलेक्ट्रिक के शेयर अगस्त 2024 में 157.53 रुपये के अपने 52 वीक हाई से अभी भी 72 फीसदी नीचे है। पिछले एक साल में ओला इलेक्ट्रिक के शेयर में 69 प्रतिशत की गिरावट आई है। वहीं, साल 2025 में शेयर में अब तक 48 फीसदी की गिरावट आई है।

Also Read: ₹50 से सस्ते शेयर पर ब्रोकरेज बुलिश, कहा- 43% चढ़ सकता है भाव; मारुति-टाटा मोटर्स जैसी कंपनियां हैं क्लाइंट

ओला का जादू अभी भी कायम: सीईओ

अग्रवाल ने एक इंटरव्यू में कहा कि ओला इलेक्ट्रिक भारत के दोपहिया ईवी सेगमेंट में 25-30% बाजार हिस्सेदारी हासिल करने की उम्मीद कर रही है। इसे वर्टिकल इंटीग्रेशन, टेक्नोलॉजी अपग्रेड और प्रोडक्ट एक्सपेंशन से मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा, ‘दोपहिया ईवी के लिए हमारा लक्षित बाजार हिस्सा लगभग 25-30 प्रतिशत है और मार्जिन भी बहुत ज़्यादा है। इसलिए हमारा मानना है कि हम फिर से उसी राह पर हैं। ओला का जादू अभी भी कायम है।’

त्योहारी सीजन से पहले बैटरी पर काम

ओला इलेक्ट्रिक ने 15 अगस्त को अपने दो प्रमुख मॉडलों – एस1 प्रो प्लस इलेक्ट्रिक स्कूटर और रोडस्टर एक्स प्लस मोटरसाइकिल में स्वदेशी रूप से विकसित 4680 बैटरी सेल के स्वदेशीकरण का ऐलान किया। इनकी डिलीवरी 22 सितंबर से नवरात्रि के दौरान शुरू होने वाली है। अग्रवाल ने कहा, “हम इस नवरात्रि डिलीवरी शुरू कर देंगे। यह हमारे लिए एक बड़ी उपलब्धि है। हमारे स्कूटर के अंदर अब सब कुछ देसी है।”

Ola Electric Share: कैसे रहे Q1 नतीजे?

30 जून को समाप्त तिमाही में उसका घाटा सालाना आधार पर बढ़कर 428 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले की इसी तिमाही में यह 347 करोड़ रुपये था। कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर करीब 50 फीसदी की गिरावट के साथ 828 करोड़ रुपये पर आ गया। जबकि एक साल पहले की इसी तिमाही में यह 1,644 करोड़ रुपये था।

हालांकि, तिमाही आधार पर कंपनी के रेवेन्यू में इजाफा हुआ है। ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) का ऑपरेशंस से रेवेन्यू जून तिमाही में बढ़कर 828 करोड़ रुपये रहा। यह इससे पिछली यानी मार्च तिमाही में 611 करोड़ रुपये था। इस तरह कंपनी की आमदनी में तिमाही आधार पर बढ़त देखने को मिली है।

Advertisement
First Published - August 19, 2025 | 3:33 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement