facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

तीन दिन में 70 फीसदी तक उछाल मारने के बाद गिरे Ola Electric के शेयर, अब इन दो तारीखों पर रहेगी निवेशकों की नजर

Advertisement

Ola Electric Share: ओला इलेक्ट्रिक के शेयरों की 9 अगस्त को शेयर बाजार में लिस्टिंग हुई और उसके बाद लगातार दो कारोबारी दिन में कंपनी के शेयरों पर 20% का अपर सर्किट लगा।

Last Updated- August 13, 2024 | 4:22 PM IST
Ola Electric plans to set up 10,000 sales and service outlets by the end of 2025 Ola Electric की 2025 के अंत तक 10,000 बिक्री व सेवा आउटलेट स्थापित करने की योजना

Ola Electric Share Price: भारत की पहली इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी, जिसने शेयर बाजार में सुस्त एंट्री मारी मगर कुछ ही देर में रफ्तार पकड़ने लगी। ऐसा हुआ ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड (Ola Electric Mobility Limited) के शेयरों के साथ। ओला इलेक्ट्रिक के शेयरों की 9 अगस्त को शेयर बाजार में लिस्टिंग हुई और उसके बाद लगातार दो कारोबारी दिन (9 अगस्त, 12 अगस्त) में कंपनी के शेयरों पर 20 फीसदी का अपर सर्किट लगा और आज भी कंपनी के शेयर इंट्रा डे ट्रेड के दौरान 129.40 रुपये प्रति शेयर के साथ ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए।

ओला इलेक्ट्रिक के शेयरों का इश्यू प्राइस 76 रुपये प्रति शेयर (Ola electric issue/IPO price) था और इसकी लिस्टिंग भी करीब 76 रुपये (Ola electric listing price) पर ही हुई थी। आज यानी लिस्टिंग के तीसरे दिन जब ओला इलेक्ट्रिक का शेयर ऑल टाइम हाई पर पहुंचा तो इश्यू प्राइस के मुकाबले 70.26 फीसदी का उछाल दर्ज किया गया। हालांकि, कुछ ही देर बाद कंपनी के शेयरों की यह बढ़त थम गई। आज ओला इलेक्ट्रिक का शेयर (Ola Electric Share Price Today) NSE पर 0.54 % की गिरावट के बाद 108.85 रुपये पर क्लोज हुआ। जबकि, BSE पर ओला इलेक्ट्रिक की शेयर प्राइस में 1.22% की गिरावट दिखी और यह 108.07 रुपये पर क्लोज हुई।

NSE पर आज ओला इलेक्ट्रिक के शेयर 120.98 रुपये पर ओपन हुए थे, इस लिहाज से इसके शेयरों में इंट्रा डे के दौरान इसके शेयरों में ओपनिंग प्राइस के मुकाबले करीब 7 फीसदी तक का उछाल आया है। कंपनी के शेयर आज 105.21 के लो लेवल तक गए थे।

क्या है एनालिस्ट्स की राय

एनालिस्ट्स का मानना है कि मार्केट सेंटिमेंट की वजह से ओला इलेक्ट्रिक के शेयरों में पिछले दिनों उछाल देखने को मिला है। कंपनी की पिछली कमजोर फाइनेंशियल परफॉर्मेंस को देखते हुए निवेशकों को सतर्क रहना चाहिए। हालांकि, निवेशकों के भीतर, ओला इलेक्ट्रिक के डिस्काउंटेड लिस्टिंग का डर खत्म हो गया है क्योंकि लिस्टिंग के बाद भारी खरीदारी देखी गई। लेकिन, अभी निवेशकों को लॉन्ग टर्म के लिए और इंतजार करना चाहिए।

दो तारीखों पर रहेगी निवेशकों की नजर

ओला इलेक्ट्रिक के शेयरों के लिए दो दिन काफी अहम होने वाले हैं। क्योंकि, इन दिनों के हिसाब से निवेशक आगे अपने निवेश की तैयारी कर सकते हैं। पहली तारीख है- 14 अगस्त 2024। हाल में 9 अगस्त को रेगुलेटरी फाइलिंग के जरिये ओला इलेक्ट्रिक ने शेयर बाजार को बताया था कि कंपनी के बोर्ड की मीटिंग 14 अगस्त 2024 को होने वाली है, जिसमें 30 जून 2024 को समाप्त तिमाही के लिए अनऑडिटेड स्टैंडअलोन और कंसोलिडेटेड फाइनेंशियल रिजल्ट को मंजूरी देने पर विचार किया जाएगा। यानी 14 अगस्त को ओला इलेक्ट्रिक वित्त वर्ष 25 की पहली तिमाही के परिणाम (Ola Electric Q1 Results 2025 date) घोषित करेगी।

दूसरी तारीख है 15 अगस्त। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के दिन ओला इलेक्ट्रिक की इलेक्ट्रिक बाइक (Ola electric EV bike launching date) लॉन्च होने वाली है। बाइक के लॉन्च होने के बाद मार्केट में डिमांड के हिसाब से निवेशक भी अपने रुख तय कर सकते हैं।

क्या है अलोकेशन

गौरतलब है कि ओला इलेक्ट्रिक के 6,154 करोड़ रुपये के IPO को नए शेयरों और मौजूदा निवेशकों के ऑफर फॉर सेल (OFS) से खरीदारी मिली। इश्यू को 4.27 गुना सब्सक्राइब किया गया था, जो बाजार की उम्मीदों से काफी कमजोर था।

कंपनी के कुल अलोकेशन में एंकर बुक का 40 फीसदी डोमेस्टिक म्यूचुअल फंडों का हिस्सा था। जबकि FIIs को लगभग 54 फीसदी का बड़ा हिस्सा मिला। घरेलू म्यूचुअल फंडों में, SBI MF, HDFC MF और निप्पॉन इंडिया MF ने अन्य फंडों की तुलना में एंकर हिस्से में ज्यादा अलोकेशन हासिल किए।

क्या है ओला इलेक्ट्रिक, जानें कंपनी के बारे में

ओला इलेक्ट्रिक भारत की पूरी तरह से इलेक्ट्रिक वाहन (EV) बनाने वाली कंपनी है। कंपनी ने वित्त वर्ष 24 (FY24) में भारत के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में लगभग 35 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी (market share) हासिल की है। कंपनी सेल सहित EV और EV कंपोनेंट्स के लिए वर्टिकली इंटीग्रेटेड टेक्नोलॉजी और मैन्युफैक्चरिंग क्षमताओं का निर्माण कर रही है।

NSE पर 13 अगस्त 2024 तक ओला इलेक्ट्रिक का मार्केट कैप (Ola Electric m-cap) 48,011.88 करोड़ रुपये है।

Advertisement
First Published - August 13, 2024 | 4:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement