facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Opening Bell: मोहर्रम के बाद लाल निशान में खुला बाजार; Sensex 140 अंक फिसला, Nifty 24,550 के नीचे आया

Advertisement

सेंसेक्स की कंपनियों में एशियन पेंट्स (Asian Paints) सबसे ज्यादा 1.66 प्रतिशत लुढ़क गया। साथ ही अदानी पोर्ट्स, बजाज फाइनेंस, टाटा स्टील गिरावट में कारोबार कर रहे है।

Last Updated- July 18, 2024 | 9:43 AM IST
Culver Max

Stock Market Today: अमेरिका और चीन के बीच व्यापार युद्ध (Trade War) की चिंताओं के बीच भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट के साथ खुले। मोहर्रम की छुट्टी के चलते भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को कारोबार नहीं हुआ था।

बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) आज खुलते ही 111 अंक या 0.14 प्रतिशत गिरकर 80,605 के स्तर पर आ गया, जबकि निफ्टी 50 भी गिरावट के साथ 24,600 अंक से नीचे चला गया।

सेंसेक्स की कंपनियों में एशियन पेंट्स (Asian Paints) सबसे ज्यादा 1.66 प्रतिशत लुढ़क गया। साथ ही अदानी पोर्ट्स, बजाज फाइनेंस, टाटा स्टील गिरावट में कारोबार कर रहे है। दूसरी तरफ, सन फार्मा, इन्फोसिस, एक्सिस बैंक और टीसीएस के शेयर ग्रीन निशान में कारोबार कर रहे थे।

यह भी पढ़ें: विनय राजानी की सलाह; आज इन दो शेयरों पर लगाए दांव, करा सकते हैं अच्छी कमाई

आज इन कंपनियों के आएंगे तिमाही नतीजे

इंफोसिस, हैवेल्स इंडिया, एलटीटीएस, मास्टेक, पर्सिस्टेंट सिस्टम्स, पॉलीकैब इंडिया, शॉपर्स स्टॉप, टाटा कम्युनिकेशंस और टाटा टेक्नोलॉजीज उन प्रमुख कंपनियों में से हैं जो आज 2024-25 की पहली तिमाही के नतीजों का ऐलान करेंगी।

वैश्विक बाजारों का क्या हाल?

अमेरिकी शेयर बाजार बुधवार को मिलेजुले रुख के साथ बंद हुए जबकि चीन के साथ ट्रेड वॉर की आशंकाओं के बीच टेक स्टॉक्स में बिकवाली के कारण S&P 500 और NASDAQ को भारी झटका लगा।

वहीं, S&P 500 में 1.4 प्रतिशत की गिरावट आई, जबकि NASDAQ में 2.8 प्रतिशत की गिरावट आई। हालांकि, डाउ जोन्स में 0.6 प्रतिशत (243 अंक) की बढ़त हुई। यह व्यापक इंडेक्स एक दिन पहले लंबी छलांग लगाते हुए 700 अंक से अधिक बढ़ गया था।

दूसरी तरफ, एशियाई शेयर बाजार आज सुबह बड़ी गिरावट के साथ लाल निशान में थे। जापान का निक्केई 2 प्रतिशत से अधिक गिर गया जबकि कोस्पी और ताइवान 1 प्रतिशत नीचे थे।

मंगलवार को कैसी थी बाजार की चाल

सेंसेक्स मंगलवार को 51.69 अंक या 0.06 प्रतिशत चढ़कर अपने अबतक के उच्चतम स्तर 80,716.55 अंक पर बंद हुआ। जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 26.30 अंक यानी 0.11 प्रतिशत की तेजी के साथ नये शिखर 24,613 अंक पर बंद हुआ था।

Advertisement
First Published - July 18, 2024 | 9:40 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement