facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stock Market: शेयर बाजार में भयंकर सुनामी! Sensex 3000 अंक लुढ़का, Nifty 1000 अंक गिरा

Advertisement

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ़्टी-50 भी 553.60 अंक या 2.38 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,710.30 प्रतिशत पर कारोबार कर रहा है।

Last Updated- June 04, 2024 | 11:07 AM IST
Nifty50

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार आज खुलते ही औंधे मुंह लुढ़क गया और शुरुआती कारोबार बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 2500 से ज्यादा अंक फिसल गया।

बता दें कि लोक सभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के नतीजे जारी होना शुरू हो गए हैं। शुरूआती रुझानों में एनएडीए (NDA) गठबंधन को कांग्रेस के नेतृत्व वाली ‘इंडि गठबंधन’ से टक्कर मिल रही है जिससे बाजार की उम्मीदों को झटका लगा है।

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स आज (BSE Sensex Today) गिरावट के साथ 76,285.78 अंक पर खुला और खुलते ही 74,234.79 अंक के निचले स्तर तक चला गया। 11 बजे सेंसेक्स 3120.76 अंक या 4.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73,264.96 अंक के लेवल पर कारोबार कर रहा है।

यह भी पढ़ें: Stocks to watch: आज DRL, Biocon, Wipro, RVNL, M&M Fin Svcs समेत इन शेयरों पर निवेशकों का फोकस

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ़्टी-50 भी 973.70 अंक या 4.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,290.20 प्रतिशत पर कारोबार कर रहा है।

Top Losers

सेंसेक्स में शामिल लगभग सभी कंपनियों के शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। एनटीपीसी (NTPC), पावर ग्रिड और एसबीआई (SBI) का शेयर सबसे लुढ़क गया। सोमवार को इन दोनों शेयर में जोरदार वृद्धि थी।

सोमवार को बाजार में आई थी शानदार तेजी

सोमवार को बेंचमार्क 3 प्रतिशत से ज्यादा उछल कर रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए थे। एग्जिट पोल में लोकसभा चुनावों में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन की भारी जीत की भविष्यवाणी के बाद सोमवार को बाजार में तेजी से उछाल आया था।

एग्जिट पोल के अनुमान में एनडीए को मिल रही प्रचंड बहुमत के चलते बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ़्टी ने लगभग 40 महीनों में अपना बेस्ट ट्रेडिंग सेशन दर्ज किया था।

बता दें कि संसद के 543 सदस्यीय वाले निचले सदन में साधारण बहुमत के लिए किसी भी पार्टी या गठबंधन को सरकार बनाने के लिए कम से कम 272 सीटें चाहिए।

Advertisement
First Published - June 4, 2024 | 9:41 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement