facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Opening Bell: स्टॉक मार्केट ने खुलते ही भरी उड़ान! सेंसेक्स 400 अंक उछला, निफ्टी 25 हजार के करीब पंहुचा

Advertisement

सेंसेक्स की कंपनियों में प्राइवेट सेक्टर के आईसीआईसीआई बैंक का शेयर (ICICI Bank Share) सोमवार को शुरूआती कारोबार में सबसे जायदा 2 प्रतिशत तक चढ़ गया।

Last Updated- July 29, 2024 | 10:17 AM IST
Stock Market

भारतीय शेयर बाजार सोमवार को सप्ताह के पहले ट्रेडिंग सेशन में खुलते ही रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। वैश्विक बाजारों में तेजी के चलते बेंचमार्क निफ्टी50 (Nifty-50) और सेंसेक्स (Sensex) आज सुबह ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए।

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 0.51 प्रतिशत या 416.62 अंक बढ़कर 81,749.34 के नए ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। दूसरी ओर, निफ्टी 50 0.58 प्रतिशत या 145.6 अंक बढ़कर 24,980.45 के स्तर पर पहुंच गया।

ICICI Bank का शेयर 2% से ज्यादा चढ़ा

सेंसेक्स की कंपनियों में प्राइवेट सेक्टर के आईसीआईसीआई बैंक का शेयर (ICICI Bank Share) सोमवार को शुरूआती कारोबार में सबसे जायदा 2 प्रतिशत तक चढ़ गया। आईसीआईसीआई बैंक का कंसॉलिडेटिड नेट प्रॉफिट वित्त वर्ष 2024-25 की अप्रैल-जून तिमाही में 9.96 प्रतिशत बढ़कर 11,695.84 करोड़ रुपये हो गया। बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में बैंक के 10,636.12 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था।

इसके अलावा एलएडंटी, इंडसइंड बैंक, एसबीआई, एसबीआई, अल्ट्रा सीमेंट के शेयर भी प्रमुख रूप से हरे निशान में चल रहे थे।

भारती एयरटेल का शेयर फिसला

दूसरी तरफ टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल (Bharti Airtel) का शेयर 1.36 प्रतिशत तक फिसल गया। इसके अलावा टाइटन, टेक महिंद्रा के शेयर भी गिरावट में कारोबार कर रहे थे।

image.png

इस बीच, निफ्टी स्मॉलकैप 0.92 फीसदी चढ़ गया और मिडकैप भी 0.53 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था। एफएमसीजी, फार्मा को छोड़कर सभी सेक्टर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे। निफ्टी पीएसयू बैंक 2.43 प्रतिशत की बढ़त के साथ शीर्ष पर रहा।

वैश्विक बाजारों का क्या हाल ?

निवेशकों के अमेरिका में महंगाई के आंकड़ों का आकलन करने के बाद एशियाई बाजारों में आज बढ़त देखी गई। इससे जापान के निक्केई में 2.70 प्रतिशत, कोस्पी में 1.37 प्रतिशत और एएसएक्स200 में 0.92 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

इसके अलावा, निवेशक प्रमुख एशियाई देशों की अर्थव्यवस्थाओं के आर्थिक आंकड़ों का इंतजार कर रहे हैं। रॉयटर्स पोल के अनुसार, बैंक ऑफ जापान द्वारा 30 जुलाई को अपनी बैठक में ब्याज दरें बढ़ाने की उम्मीद है।

एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 2.70 प्रतिशत, हांगकांग का हैंग सेंग 0.10 प्रतिशत, दक्षिण कोरिया का कोस्पी 1.54 प्रतिशत, शंघाई कंपोजिट 0.14 प्रतिशत और एशिया डॉव 1.49 प्रतिशत ऊपर कारोबार कर रहा था। सुबह 7:10 बजे GIFT निफ्टी वायदा 111 अंक से अधिक बढ़कर 25,708 के स्तर पर था।

Advertisement
First Published - July 29, 2024 | 10:04 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement