facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

उतार-चढ़ाव वाले बाजार में इन 6 स्टॉक्स में निवेश का मौका, ब्रोकरेज का दांव; 51% तक मिल सकता है रिटर्न

Advertisement

ब्रोकरेज फर्म मिराए एसेट शेयरखान (Mirae Asset Sharekhan) ने अच्छे फंडामेंटल वाले चुनिंदा शेयरों में 1 साल के नजरिए से निवेश की सलाह दी है।

Last Updated- December 13, 2024 | 3:38 PM IST
stocks to buy
Representational Image

Top Stocks Pick: भारतीय शेयर बाजारों में कारोबारी हफ्ते के आ​खिरी कारोबारी सेशन में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। कारोबारी से सेशन में सेंसेक्स निचले स्तरों से 1900 अंक से ज्यादा रिकवर हुआ। एक समय इंडेक्स में 1200 अंक से ज्यादा की गिरावट आई। उसके बाद आईटी, एफएमसीजी और ऑटो शेयरों में खरीदारी के दम पर जोरदार रिकवरी देखने को मिली। निफ्टी भी 24,200 के नीचे लुढ़ने के बाद रिकवर करते हुए 24700 के पार निकल गया।

मार्केट में जारी इस उठापटक के बीच अच्छे फंडामेंटल वाले शेयरों में लंबी अव​धि का नजरिया अच्छा मुनाफा बना सकता है। मौजूदा सेंटीमेंट्स के गीच ब्रोकरेज फर्म मिराए एसेट शेयरखान (Mirae Asset Sharekhan) ने शुक्रवार के फंडामेंटल अपडेट में Bajaj Finserv, Persistent Systems, VBL, Godrej Consumer, ICICI Bank और Rk Forgings को चुना है। इन स्टॉक्स में खरीदारी की सलाह दी है। अगले एक साल में ये शेयर शेयरधारकों को 51 फीसदी तक का तगड़ा रिटर्न मिल सकता है।

इन 6 स्टॉक्स पर देखें टारगेट्स

Bajaj Finserv पर 2350 रुपये का टारगेट है। गुरुवार को शेयर 1679 रुपये पर था। इस तरह यह शेयर इस भाव से करीब 40 फीसदी का उछाल दिखा सकता है।

Persistent Systems पर 7280 रुपये का टारगेट है। यह शेयर गुरुवार को 6436 पर सेटल हुआ ​था। यहां से शेयर में 13 फीसदी से ज्यादा का अपसाइड मिल सकता है।

VBL के लिए 750 रुपये का टारगेट है। गुरुवार को इस शेयर का भाव 646 रुपये था। यहां से यह शेयर निवेशकों को 16 फीसदी का रिटर्न दे सकता है।

Godrej Consumer पर 1675 रुपये का टारगेट है। गुरुवार को स्टॉक 1111 रुपये पर सेटल हुआ था। इस तरह करंट भाव से यह शेयर 51 फीसदी का तगड़ा रिटर्न दे सकता है।

ICICI Bank के लिए 1500 रुपये का टारगेट है। बीते कारोबारी सेशन यह बैंकिंग शेयर 1329 पर बंद हुआ था। यहां से शेयर आगे करीब 13 फीसदी की तेजी दिखा सकता है।

Rk Forgings पर 1111 रुपये का टारगेट है। बीते सेशन यह शेयर 973 रुपये पर था। इस तरह मौजूदा भाव से शेयर में 15 फीसदी के आसपास का रिटर्न मिल सकता है।

 

(डिस्क्लमेर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज ने दी है। बाजार में निवेश जो​खिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Advertisement
First Published - December 13, 2024 | 2:17 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement