facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

साल 2025 में सुस्त रही QIPs की रफ्तार, कंपनियों ने जुटाए आधे से भी कम फंड

Advertisement

QIP में किसी कंपनी को चुनिंदा निवेशकों को बाजार मूल्य से कम कीमत पर नए शेयर जारी करने की सुविधा होती है।

Last Updated- September 07, 2025 | 10:28 PM IST
QIP

एसबीआई की 25 हजार करोड़ रुपये जुटाने की घटना को छोड़ दें तो अधिकांश कंपनियों की रफ्तार पिछले साल से कम रही है। फंड जुटाने के मामले में रिकॉर्ड तोड़ वर्ष के बाद 2025 में पात्र संस्थागत नियोजन (क्यूआईपी) धीमा पड़ गया है।

अगस्त तक 27 कंपनियों ने 57,254 करोड़ रुपये जुटाए हैं जबकि 2024 की इसी अवधि के दौरान 58 कंपनियों ने 64,924 करोड़ रुपये जुटाए थे। भारतीय स्टेट बैंक के 25,000 करोड़ रुपये के फंड जुटाने को छोड़ दें तो (जो घरेलू बाजार में अब तक का सबसे बड़ा क्यूआईपी है) इस साल जुटाई गई कुल पूंजी पिछले साल के आंकड़ों की आधी से भी कम होगी।

क्यूआईपी की सुस्त गतिविधियों को बैंक व्यापक इक्विटी बाजार की बिकवाली से जोड़कर देख रहे हैं।

पैंटोमैथ फाइनैंशियल सर्विसेज के संस्थापक और प्रबंध निदेशक महावीर लुणावत ने कहा, अमेरिकी टैरिफ की चिंताओं और अन्य कारकों से बाजार में साल के अधिकांश समय उतार-चढ़ाव रहा है।

लुणावत ने कहा कि हाल में वस्तु एवं सेवा कर में कटौती और इसकी सके साथ त्योहारी सीजन के दौरान अधिक खपत का असर जुलाई-सितंबर 2025 तिमाही के बाद कंपनियों की आय में दिखाई देने की संभावना है, जिससे संभवतः कंपनियां बाजार में लौटने के लिए प्रोत्साहित होंगी।

उन्होंने कहा, त्योहारों के मौसम के बाद हमें और ज्यादा क्यूआईपी की उम्मीद है। प्राथमिक बाजार में तेजी का रुझान आर्थिक संकेतकों से पीछे रहता है। निवेशक स्पष्टता चाहते हैं और कंपनियों की आय उन्हें खुश होने का कारण मिलना चाहिए।

क्यूआईपी में किसी कंपनी को चुनिंदा निवेशकों को बाजार मूल्य से कम कीमत पर नए शेयर जारी करने की सुविधा होती है। यह अनुवर्ती पूंजी जुटाने का पसंदीदा तरीका बना हुआ है क्योंकि यह तेज और कम खर्चीला है।

Advertisement
First Published - September 7, 2025 | 10:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement