facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Paytm Share Price: उठ खड़ा हुआ Paytm का शेयर! 3 दिन लोअर सर्किट के बाद आज 6% चढ़ा

Advertisement

कंपनी पर अब मनी लॉड्रिंग के भी आरोप लगाए जा रहे हैं, जिसकी वजह से Paytm ईडी की रडार में आ सकती है। हालांकि, कंपनी ने इन आरोपों को खारिज किया है।

Last Updated- February 06, 2024 | 1:16 PM IST
Paytm

Paytm Share Price: Paytm के शेयर तीन ट्रेडिंग सेशन तक लगे लोअर सर्किट के बाद आज कुछ हद तक उठ खड़ा हुआ है। पेटीएम ब्रांड (Paytm) का मालिकाना हक रखने वाली कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड (One97 Communications) के शेयर में मंगलवार दर्ज की गई।

कारोबार की कमजोर शुरुआत के बावजूद BSE पर पेटीएम का शेयर 7.79 प्रतिशत चढ़कर 472.50 रुपये पर रहे। NSE पर ये 7.99 प्रतिशत की बढ़त के साथ 473.55 रुपये पर पहुंच गए।

क्यों लुढ़क रहे हैं Paytm के शेयर?

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड को किसी भी ग्राहक खाते, प्रीपेड साधन, वॉलेट एवं फास्टैग में 29 फरवरी 2024 के बाद जमा या टॉप-अप स्वीकार न करने का गत बुधवार को निर्देश दिया था। इसके बाद से कंपनी के शेयर में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है।

आरबीआई ने आदेश में कहा था कि कि पेटीएम का संचालन करने वाली कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड और पेटीएम पेमेंट्स सर्विसेज के ‘नोडल खातों’ को 29 फरवरी से पहले जल्द-से-जल्द जल्द समाप्त किया जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें: Yes Bank के शेयर खरीदने की मची लूट! RBI के इस फैसले से रॉकेट बने स्टॉक, 13% तक उछले

कंपनी पर अब मनी लॉड्रिंग के भी आरोप लगाए जा रहे हैं, जिसकी वजह से Paytm ईडी की रडार में आ सकती है। हालांकि, कंपनी ने इन आरोपों को खारिज किया है।

Paytm के शेयरों में तेजी की वजह ?

पेटीएम के शेयरों में आज तेजी के पीछे की वजह को कंपनी के फाउंडर और सीईओ (Paytm Founder CEO) विजय शेखर शर्मा (Vijay Shekhar Sharma) से जोड़ कर देखा जा रहा है। दरअसल पेटीएम के सीईओ ने अपने कर्मचारियों को आश्वासन दिया है जल्द ही मामला सुलझा लिया जाएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि आरबीआई के इस कदम के बावजूद कंपनी में छटनी नहीं होगी और आपका पसंदीदा ऐप काम कर रहा है, 29 फरवरी के बाद भी हमेशा की तरह काम करता रहेगा। पेटीएम फाउंडर के बयानों से सेंटीमेंट्स पर पॉजिटिव असर पड़ा है जिसे शेयर में उछाल के पीछे की वजह माना जा रहा है।

पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (पीपीबीएल) वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड (ओसीएल) का सहयोगी है। वन97 कम्युनिकेशंस के पास पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड में 49 प्रतिशत (प्रत्यक्ष और इसकी अनुषंगी कंपनी के माध्यम से) हिस्सेदारी है।

यह भी पढ़ें: Paytm पर FEMA उल्लंघन का आरोप, ED कर रही जांच: रिपोर्ट्स

वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड (ओसीएल) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विजय शेखर शर्मा की बैंक में 51 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

Advertisement
First Published - February 6, 2024 | 1:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement