facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

₹1100 तक जा सकता है Paytm का शेयर, Jefferies ने Q4 रिजल्ट्स के बाद दी BUY रेटिंग

Advertisement

विजय शेखर शर्मा की कंपनी पेटीएम का मार्च तिमाही में घाटा घटकर ₹540 करोड़ रह गया है। जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह ₹550 करोड़ था।

Last Updated- May 07, 2025 | 2:44 PM IST
Paytm UPI

Paytm Share price: ऑनलाइन पेमेंट ऐप कंपनी पेटीएम की मूल कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड (One 97 Communications) के शेयर बुधवार (7 मई) को शुरुआती कारोबार में 9 फीसदी तक चढ़ गए। कंपनी के शेयरों में यह तेजी जनवरी-मार्च तिमाही के नतीजे जारी करने के बाद आई है।

पेटीएम ने मंगलवार को बाजार बंद होने के बाद बताया कि वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही में कंपनी का घाटा घटकर ₹540 करोड़ रह गया है। पिछले साल इसी तिमाही में यह ₹550 करोड़ था। ऑपरेशन से कमाई में गिरावट आई है। लेकिन खर्चों में कटौती और फाइनेंशियल सर्विस से आय में बढ़त से कंपनी को राहत मिली है। मार्च 2025 तिमाही में कंपनी की कुल ऑपरेटिंग इनकम ₹1,911.5 करोड़ रही, जो पिछले साल की इसी तिमाही के ₹2,267.1 करोड़ के मुकाबले करीब 15.7% कम है।

ये भी पढ़ें: 900% डिविडेंड का ऐलान; खाद बनाने वाली कंपनी ने रिकॉर्ड और पेमेंट डेट तय की

Paytm पर Jefferies: टारगेट प्राइस 1100| रेटिंग BUY| अपसाइड 35%|

मार्च तिमाही के नतीजों के बाद ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने पेटीएम पर अपनी खरीदारी की सलाह को बरकरार रखा है। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर अपने टारगेट प्राइस को भी बढ़ाकर 1100 रुपये कर दिया है। पहले यह 950 रुपये था। इस तरह, शेयर आगे चलकर 35% अपसाइड दिखा सकता है। पेटीएम के शेयर मंगलवार को 815 रुपये पर बंद हुए।

जेफरीज ने कहा कि प्रबंधन ने कैश की खपत में महत्वपूर्ण कमी की है। वित्त वर्ष 2026 में ईबीआईटीडीए (EBITDA) से पहले की आय के स्तर पर प्रॉफिट में आने का टारगेट रखा है।

ये भी पढ़ें: दो दिन में 6 फीसदी चढ़ने के बाद सोना पड़ा सुस्त, ब्याज दरों पर यूएस फेड के फैसले का मार्केट को इंतजार

कैसे रहे पेटीएम के Q4 नतीजे?

विजय शेखर शर्मा की कंपनी पेटीएम का मार्च तिमाही में घाटा घटकर ₹540 करोड़ रह गया है। जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह ₹550 करोड़ था। ऑपरेशन से कमाई में गिरावट आई है, लेकिन खर्चों में कटौती और फाइनेंशियल सर्विस से आय में बढ़त से कंपनी को राहत मिली है। मार्च 2025 तिमाही में कंपनी की कुल ऑपरेटिंग इनकम ₹1,911.5 करोड़ रही, जो पिछले साल की इसी तिमाही के ₹2,267.1 करोड़ के मुकाबले करीब 15.7% कम है।

पूरे वित्त वर्ष 2024-25 में कंपनी की कुल आय ₹6,900 करोड़ रही, जो कि पिछले साल के ₹9,977.8 करोड़ से लगभग 31% कम है। लेकिन इसी दौरान कंपनी का कुल वार्षिक घाटा आधे से भी ज्यादा घटकर ₹645.2 करोड़ रह गया, जो FY24 में ₹1,390.4 करोड़ था।

Paytm शेयर हिस्ट्री

पेटीएम के शेयर अपने हाई से 23% से नीचे चल रहे है। स्टॉक का 52 वीक्स हाई 1,063 रुपये जबकि 52 वीक्स लो 310 रुपये है। एक महीने में शेयर 10.16% चढ़ा है। वहीं, तीन महीने में 7.61% और छह महीने में 9.51% की तेजी आई है। एक साल में स्टॉक ने 160% का तगड़ा रिटर्न दिया है।

 

 

 

 

Advertisement
First Published - May 7, 2025 | 2:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement