facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Paytm का हुआ विजय शेखर शर्मा की Antfin के साथ सौदा, सात प्रतिशत चढ़ गया शेयर

Advertisement

Paytm का शेयर NSE में 6.82 प्रतिशत के उछाल के साथ 851 रुपये के भाव पर बंद हुआ

Last Updated- August 07, 2023 | 6:03 PM IST
Paytm

पेटीएम ब्रांड के तहत सेवाएं देने वाली वित्तीय प्रौद्योगिकी कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस (One97 Communications ) के शेयर में सोमवार को करीब सात प्रतिशत का उछाल आया। कंपनी के फाउंडर एवं मुख्य कार्याधिकारी (CEO) विजय शेखर शर्मा के एंटफिन (नीदरलैंड) होल्डिंग बीवी (Antfin (Netherlands) Holding BV) से पेटीएम में 10.30 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करने की घोषणा के बाद कंपनी का शेयर चढ़ गया। यह सौदा नकदी रहित होगा।

BSE में कंपनी का शेयर 6.95 प्रतिशत बढ़कर 850.75 रुपये पर बंद हुआ। दिन में कारोबार के दौरान यह 11.57 प्रतिशत बढ़कर 887.55 रुपये तक पहुंच गया था।

NSE में कंपनी का शेयर 6.82 प्रतिशत के उछाल के साथ 851 रुपये के भाव पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 11.43 प्रतिशत बढ़कर 887.70 रुपये पहुंच गया था।

सौदे के अनुसार, शर्मा अपनी 100 प्रतिशत स्वामित्व वाली विदेशी इकाई रेजिलिएंट एसेट मैनेजमेंट बीवी के जरिये एंटफिन से पेटीएम में 10.3 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदेंगे।

शेयर बाजार को दी जानकारी के अनुसार, ‘‘ इस अधिग्रहण के लिए कोई नकद भुगतान नहीं किया जाएगा और न ही शर्मा द्वारा सीधे या अन्यथा कोई गारंटी दी जाएगी।’’

Advertisement
First Published - August 7, 2023 | 6:03 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement