facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

1170% डिविडेंड का बंपर डिविडेंड देगी Pharma कंपनी, गिरावट वाले बाजार में भी शेयर 6% से ज्यादा उछला

Advertisement

बाजार में भारी गिरावट के बावजूद सनोफी इंडिया के शेयर बीएसई पर 6% से ज्यादा चढ़कर 5317.75 रुपये के इंट्राडे हाई पर पहुंच गए।

Last Updated- February 28, 2025 | 12:30 PM IST
Dividend

Dividend Stock: भारत समेत दुनिया भर के शेयर बाजारों में गिरावट के बीच फ्रांस की बहुराष्ट्रीय फार्मास्युटिकल और हेल्थकेयर कंपनी सनोफी एस.ए. की भारतीय इकाई सनोफी इंडिया के शेयर शुक्रवार (24 फरवरी) को बीएसई पर 6.42% बढ़कर ₹5,317.75 के इंट्रादे हाई पर पहुंच गए।

सनोफी इंडिया के शेयरों में भारी मांग देखी जा रही है। दरअसल कंपनी के बोर्ड ने दिसंबर तिमाही के नतीजों के साथ वित्त वर्ष 2024-25 के लिए ₹10 के फेस वैल्यू वाले हर इक्विटी शेयर पर ₹117 के अंतिम डिविडेंड की भी सिफारिश की है। हालांकि, इसे कंपनी की 69वीं सालाना आम बैठक में शेयरहोल्डर्स की मंजूरी के बाद अप्रूव किया जाएगा।

डिविडेंड के ऐलान के बाद कंपनी के शेयरों में भारी उछाल देखा गया। बाजार में भारी गिरावट के बावजूद सनोफी इंडिया के शेयर बीएसई पर 6% से ज्यादा चढ़कर 5317.75 रुपये के इंट्राडे हाई पर पहुंच गए। स्टॉक का 52 वीक हाई 7,593 रुपये जबकि 52 वीक लो 4,145.90 करोड़ रुपये है।

कैसे रहे सनोफी इंडिया के Q3 नतीजे?

सनोफी इंडिया का दिसंबर तिमाही में मुनाफा सालाना आधार पर 33.6% गिरकर 91.3 करोड़ रुपये पर आ गया। एक साल पहले की इसी अवधि में यह 137.7 करोड़ रुपये था।

हालांकि, ऑपरेशंस से कंपनी का रेवेन्यू चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में सालाना आधार पर 9.7% बढ़कर 514.9 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। एक साल पहले की इसी तिमाही में यह 469.2 करोड़ रुपये था।

कंपनी की दिसंबर तिमाही में टोटल इनकम सालाना आधार पर 8.8% बढ़कर 520.8 करोड़ रुपये हो गई। एक साल पहले की इसी अवधि में यह 478.6 करोड़ रुपये थी।

Advertisement
First Published - February 28, 2025 | 12:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement