facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Pharma Stock पर मिल सकता है 33% रिटर्न, ब्रोकरेज ने शुरू की कवरेज; ₹300 का दिया टारगेट

Advertisement

कोटक सिक्योरिटीज ने पीरामल फार्मा पर अपनी कवरेज शुरू करते हुए 'BUY' की रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर ₹300 का टारगेट प्राइस दिया है।

Last Updated- April 04, 2025 | 1:45 PM IST
Pharma Laurus Labs Stock

Pharma Stock: भारतीय शेयर बाजार में सप्ताह के आखिरी ट्रेडिंग सेशन यानी शुक्रवार (4 अप्रैल) को लगातार दूसरे ट्रेडिंग सेशन में गिरावट देखने को मिली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के इम्पोर्ट टैरिफ लागू करने, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और वैश्विक बाजारों में कमजोरी के चलते बाजार में गिरावट आई है। बीएसई सेंसेक्स आज कारोबार के दौरान 800 से ज्यादा अंक गिर गया। जबकि निफ्टी-50 भी 23 हजार के नीचे फिसल गया। बाजार में इस मूड-माहौल के बीच ब्रोकरेज फर्म कोटक सिक्योरिटीज ने फार्मा सेक्टर के स्टॉक पीरामल फार्मा (Piramal Pharma) पर दांव लगाने की सलाह दी है।

Piramal Pharma: टारगेट प्राइस ₹300| रेटिंग BUY| अपसाइड 33%|

कोटक सिक्योरिटीज ने पीरामल फार्मा पर अपनी कवरेज शुरू करते हुए ‘BUY’ की रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर ₹300 का टारगेट प्राइस दिया है। इस तरह से स्टॉक आगे चलकर निवेशकों को 33% का शानदार रिटर्न दे सकता है। पीरामल फार्मा के शेयर गुरुवार (3 अप्रैल) को 230 रुपये के भाव पर बंद हुए। जबकि शुक्रवार को यह बीएसई पर 3.54% गिरकर 221 रुपये पर थे।

स्टॉक के परफॉर्मेंस पर नजर डाले तो यह अपने हाई से 25% करेक्ट हो चुका है। हालांकि, पिछले एक महीने में शेयर में पॉजिटिव मूवमेंट आई है और इस दौरान यह लगभग 14% चढ़ा है। वहीं, तीन महीने में स्टॉक 13% गिरा है। हालांकि, एक साल में स्टॉक ने 63.12% और दो साल में 216.65% रिटर्न दिया है। स्टॉक का 52 वीक हाई 307.85 रुपये और लो 132.05 रुपये है। बीएसई पर कंपनी का मार्केट कैप 29,444.87 करोड़ रुपये है।

ALSO READ | 36% चढ़ सकता है Adani Group का ये दिग्गज स्टॉक! Q4 अपडेट के बाद ब्रोकरेज बुलिश, BUY की दी सलाह

Piramal Pharma पर ब्रोकरेज की राय

ब्रोकरेज ने कहा कि पीरामल फार्मा ने खुद को एक मजबूत कॉन्ट्रैक्ट, रिसर्च, ग्रोथ और मैन्यूफैक्चरिंग संगठन कंपनी के रूप में स्थापित कर लिया है। इसकी विशिष्ट क्षमताएं इसे अन्य कंपनियों से अलग बनाती हैं।

ब्रोकरेज ने कहा हमें उम्मीद है कि इनोवेशन और डिफरेंशिएटेड प्रोजेक्ट्स में कंपनी की भागीदारी और तेज़ी से बढ़ेगी। साथ ही अनुमान है कि कंपनी का शुद्ध लाभ FY26 में 375.1% और FY27 में 119.1% की दर से बढ़ेगा। फिलहाल यह स्टॉक FY27E EPS के आधार पर 54.9x के वैल्यूएशन पर ट्रेड कर रहा है। हम इस स्टॉक पर DCF आधारित ₹300 के फेयर वैल्यू के साथ ‘BUY’ की सलाह दे रहे हैं।

 

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर में खरीदारी की सलाह ब्रोकरेज ने दी है। बाजार में निवेश जो​खिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।

Advertisement
First Published - April 4, 2025 | 1:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement