facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

पाइन लैब्स लाएगी 2,600 करोड़ रुपये का आईपीओ, PayPal-Mastercard बेचेंगे हिस्सेदारी

Advertisement

पाइन लैब्स के सह-संस्थापक लोकवीर कपूर इस ओएफएस में 37.6 लाख शेयर बेचेंगे। पीक एक्सवी सबसे ज्यादा 3.9 करोड़ शेयर बेच सकती है।

Last Updated- June 26, 2025 | 10:25 PM IST
Jinkushal Industries IPO GMP

फिनटेक फर्म पाइन लैब्स ने बाजार नियामक सेबी के पास विवरणिका का मसौदा जमा कराया है। कंपनी की योजना आईपीओ के तहत नए इश्यू और करीब 14.78 करोड़ शेयरों के ओएफएस के जरिये 2,600 करोड़ रुपये जुटाने की है। पाइन लैब्स आईपीओ से पहले नियोजन के रास्ते 620 करोड़ रुपये तक जुटाने पर विचार कर सकती है।

पीक एक्सवी पार्टनर्स, ऐक्टिस, मर्सिटची, पेपल, मास्टरकार्ड, एआईएम इन्वेस्टमेंट फंड्स, मेडिसन इंडिया ऑपरच्युनिटीज फंड-4 आदि ओएफएस के जरिये आंशिक निकासी कर सकती हैं। पाइन लैब्स के सह-संस्थापक लोकवीर कपूर इस ओएफएस में 37.6 लाख शेयर बेचेंगे। पीक एक्सवी सबसे ज्यादा 3.9 करोड़ शेयर बेच सकती है। पेपल और मास्टरकार्ड भी क्रमश: 1.15 करोड़ और 1 करोड़ शेयर बेच सकती हैं।

पाइन लैब्स के सीईओ अमरीश राव की कंपनी में प्री-ऑफर शेयरधारिता डीआरएचपी के समय 2.35 फीसदी थी। पीकएक्सवी पार्टनर्स के पास 20.35 फीसदी हिस्सेदारी थी। उसके बाद टेमासेक के मर्सिटची के पास 7.1 फीसदी , पेपल के पास 6 फीसदी, ऐक्टिस के पास 5.78 फीसदी और मास्टरकार्ड के पास 5.24 फीसदी हिस्सेदारी थी।

Advertisement
First Published - June 26, 2025 | 10:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement