facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

PN Gadgil का स्टॉक पहले ही दिन 64 फीसदी चढ़ा, FY26 की अनुमानित आय के 35 गुना पर कारोबार कर रहा शेयर

Advertisement

ज्वैलरी रिटेलर के 1,100 करोड़ रुपये के आईपीओ में 850 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी हुए जबकि 250 करोड़ रुपये का ओएफएस था।

Last Updated- September 17, 2024 | 9:55 PM IST
Gold price
Representative Image

पीएन गाडगिल ज्वैलर्स का शेयर मंगलवार को सूचीबद्धता के दौरान अपने इश्यू प्राइस के मुकाबले 64 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ बंद हुआ। आभूषण रिटेलर का शेयर अपने इश्यू प्राइस से 308 रुपये यानी 64 फीसदी चढ़कर 788 रुपये पर बंद हुआ। शेयर ने कारोबार के दौरान एनएसई पर 848 रुपये के उच्चस्तर और 782 रुपये के निचले स्तर को छुआ जहां 2,000 करोड़ रुपये के शेयरों का कारोबार हुआ।

पीएन गाडगिल के आईपीओ को 60 गुना ज्यादा आवेदन मिले थे और कुल बोलियां 48,100 करोड़ रुपये की थीं। ज्वैलरी रिटेलर के 1,100 करोड़ रुपये के आईपीओ में 850 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी हुए जबकि 250 करोड़ रुपये का ओएफएस था।

आखिरी बंद भाव पर पीएन गाडगिल का मूल्यांकन 10,692 करोड़ रुपये बैठता है। पहले दिन की उछाल के बाद कंपनी का शेयर वित्त वर्ष 26 की अनुमानित आय के 35 गुना पर कारोबार कर रहा है, जो अन्य सूचीबद्ध समकक्ष कंपनियों सेनको गोल्ड और तंगमायिल ज्वैलरी के बराबर है लेकिन कल्याण ज्वैलर्स और टाइटन कंपनी से छूट पर है जो 60 गुने से ज्यादा पर कारोबार कर रहे हैं।

Advertisement
First Published - September 17, 2024 | 9:33 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement