facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Dividend Stocks: सिविल कंस्ट्रक्शन सेक्टर से जुड़ी यह कंपनी देगी 30% का तगड़ा डिविडेंड, रिकॉर्ड डेट अगले हफ्ते

Advertisement

इस कंपनी के शेयरों ने पिछले 3, 5 और 10 साल में क्रमश: 31.45 फीसदी, 137.90 फीसदी और 212.00 फीसदी का जबरदस्त रिटर्न दिया है

Last Updated- September 20, 2025 | 3:01 PM IST
Dividend
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

PNC Infratech Dividend: सिविल कंस्ट्रक्शन के क्षेत्र में काम करने वाली कंपनी PNC इंफ्राटेक लिमिटेड ने अपने शेयरधारकों के लिए बड़ी घोषणा की है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए फाइनल डिविडेंड देने का ऐलान किया है। इसके साथ ही कंपनी ने बिहार में 495.54 करोड़ रुपये का एक बड़ा प्रोजेक्ट भी हासिल किया है। इतना ही नहीं, कंपनी को जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (JAL) के अधिग्रहण के लिए भी मंजूरी मिल गई है।

डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट कब है? 

PNC इंफ्राटेक ने मई में अपने शेयरधारकों के लिए 30 फीसदी यानी प्रति शेयर 0.60 रुपये का फाइनल डिविडेंड देने का फैसला किया था। यह डिविडेंड कंपनी की 26वीं वार्षिक आम बैठक (AGM) में शेयरधारकों की मंजूरी के बाद दिया जाएगा। यह बैठक 29 सितंबर, 2025 को होगी। कंपनी ने डिविडेंड के लिए हकदार शेयरधारकों की पहचान के लिए 22 सितंबर, 2025 को रिकॉर्ड डेट तय की है। अगर AGM में डिविडेंड को मंजूरी मिलती है, तो यह राशि बैठक के 30 दिनों के भीतर शेयरधारकों को दी जाएगी।

कंपनी ने पहले भी अपने शेयरधारकों को डिविडेंड दिया है। साल 2024 में 0.60 रुपये प्रति शेयर और 2022 व 2023 में 0.50 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड दिया गया था।

Also Read: तीन महीने में 50% चढ़ गया FMCG Share, ब्रोकरेज ने कहा – अभी तो शुरुआत, ₹400 तक जाएगा भाव

बिहार में मिला बड़ा प्रोजेक्ट

शुक्रवार को कंपनी ने बताया कि उसे बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (BSRDC) से 495.54 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मिला है। यह प्रोजेक्ट कंपनी के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। इससे कंपनी की सड़क निर्माण के क्षेत्र में स्थिति और मजबूत होगी।

इससे पहले PNC इंफ्राटेक को भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) से जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (JAL) के अधिग्रहण की मंजूरी मिल गई है। कंपनी JAL के 95 से 100 फीसदी शेयर खरीदने की योजना बना रही है। JAL इस समय इन्सॉल्वेंसी और बैंकरप्सी कोड, 2016 के तहत कॉर्पोरेट इन्सॉल्वेंसी रिजॉल्यूशन प्रक्रिया से गुजर रही है।

शेयरों का क्या है हाल?

शुक्रवार को BSE पर कंपनी का शेयर 1.02 फीसदी गिरावट के साथ 307 रुपये पर बंद हुआ। पिछले एक साल में शेयर की कीमत 235.70 रुपये से 470.40 रुपये के बीच रही है। हालांकि, पिछले एक साल में कंपनी के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली है। बीते एक साल में कंपनी के शेयरों ने -127.60 फीसदी का रिटर्न दिया है। लेकिन अगर लंबे समय की बात करें तो कंपनी के शेयरों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। पिछले 3, 5 और 10 साल में कंपनी के शेयरों ने क्रमश: 31.45 फीसदी, 137.90 फीसदी और 212.00 फीसदी का रिटर्न दिया है। अभी PNC इंफ्राटेक का मार्केट कैप 7,875.75 करोड़ रुपये है।

Advertisement
First Published - September 20, 2025 | 3:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement