Portfolio Stocks: भारतीय शेयर बाजारों में कारोबारी हफ्ते के पहले दिन को मजबूत शुरुआत हुई। सोमवार (24 मार्च) को घरेलू बाजार में लगातार छठे दिन तेजी देखने को मिली। बाजार में इस ताबड़तोड़ रिकवरी के बीच निवेशकों के लिए पोर्टफोलियो बनाने का अच्छा मौका है। ब्रोकरेज फर्म मिराए एसेट शेयरखान (Mirai Asset Sharekhan) ने अच्छे फंडामेंटल वाले चुनिंदा शेयरों पर खरीदारी की सलाह दी है।
ब्रोकरेज का कहना है कि इन स्टॉक्स में अगले 12 महीने से ज्यादा का नजरिया अच्छा मुनाफा बना सकता है। शेयरखान ने फंडामेंटल अपडेट्स से यहां 10 शेयर लिए हैं। इनमें Bajaj Finance, Mastek, Coromandel International, NAM-India, V2 Retail, SBIN, Protean eGov, Carborundum Universal, Vinati Organics और Godrej Consumer Products शामिल है। इन शेयरों में निवेशकों को 50 फीसदी तक का तगड़ा रिटर्न मिल सकता है।
| Stocks | Ratings | Target (₹) | CMP (₹) | Expected Upside (%) |
| Bajaj Finance | Buy | 10500 | 8916 | 18 |
| Mastek | Buy | 3030 | 2329 | 30 |
| Coromandel Int | Buy | 2208 | 1977 | 12 |
| NAM-India | Buy | 800 | 563 | 42 |
| V2 Retail | Buy | 2205 | 1618 | 36 |
| SBIN | Buy | 980 | 753 | 30 |
| Protean eGov | Buy | 2000 | 1375 | 45 |
| Carborundum Universal | Buy | 1100 | 1022 | 8 |
| Vinati Organics | Buy | 2000 | 1602 | 25 |
| Godrej Consumer | Buy | 1675 | 1112 | 50 |
(Note: CMP as on 21st March 2025)
ग्लोबल बाजारों से मिलेजुले रुख के बीच घरेलू शेयर बाजार हफ्ते के पहले ट्रेडिंग सेशन यानी सोमवार (24 मार्च) को जोरदार तेजी के साथ ओपन हुए। फाइनेंशियल स्टॉक्स में उछाल से बाजार में तेजी देखने को मिल रही है। तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) आज शानदार तेजी के साथ 77,456 अंक पर खुला। शुक्रवार को यह 76,905 पर बंद हुआ था। सुबह 9:25 बजे सेंसेक्स अंक 536.69 या 0.70% की बढ़त लेकर 77,442 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी-50 भी मजबूती के साथ 23,515 पर ओपन हुआ। सुबह 9:26 बजे यह 160.85 अंक या 0.69% चढ़कर 23,511 पर कारोबार कर रहा था।
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में खरीदारी की सलाह ब्रोकरेज ने दी है। बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)