facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stock Market update: फ्लैट शुरुआत के बाद लाल रंग में फिसला बाजार, सेंसेक्स 160 अंक टूटा, निफ्टी सपाट

Advertisement

अमेरिकी शेयरों में तेजी के बाद बुधवार को एशिआई बाजारों में तेजी आई। वॉल स्ट्रीट ने ट्रम्प के टैरिफ और चीन के प्रतिशोध के बारे में चिंताओं पर काबू पा लिया।

Last Updated- February 05, 2025 | 12:03 PM IST
stock market today

Stock Market update: एशियाई बाजारों में गिरावट के बीच घरेलू शेयर बाजार बुधवार (5 फरवरी) को पॉजिटिव शुरुआत के साथ खुले। हालांकि, बाद में बेंचमार्क इंडेक्स और निफ्टी लाल निशान में फिसल गए। विदेशी निवेशकों की बिकवाली और अमेरिका-चीन में ट्रेड वॉर के बीच निवेशक सतर्क रुख अपना रहे हैं।

वहीं, बजट (Budget 2025) पेश होने के बाद अब निवेशकों की नजरें भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की छह सदस्यीय मॉनेटरी पॉलिसी कमिटी (MPC) की बुधवार, 5 फरवरी से शुरू होने वाली बैठक पर हैं। इस बैठक में करीब पांच वर्षों में पहली बार रीपो रेट (Repo Rate) में कटौती होने की उम्मीद है।

बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 50 और सेंसेक्स वर्तमान में 27 सितंबर के अपने रिकॉर्ड हाई लेवल से लगभग 9.7% और 8.6% नीचे हैं। ये विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली के साथ-साथ धीमी आर्थिक और कंपनियों के तिमाही नतीजों पर चिंताओं से प्रभावित हुए है।

अमेरिकी शेयरों में तेजी के बाद बुधवार को एशिआई बाजारों में तेजी आई। वॉल स्ट्रीट ने ट्रम्प के टैरिफ और चीन के प्रतिशोध के बारे में चिंताओं पर काबू पा लिया। वहीं, चीन ने लूनर न्यू ईयर के बाद ट्रेड फिर से शुरू किया हो गया है।

इन स्टॉक्स पर आज रहेगा फोकस

वहीं, घरेलू मोर्चे पर निवेशक स्विगी, ज़ाइडस लाइफ और कमिंस जैसी कंपनियों के तीसरी तिमाही के नतीजों पर रिएक्शन देंगे। बाजार टाइटन, टाटा पावर, व्हर्लपूल और रेलिगेयर एंटरप्राइजेज समेत कई अन्य कंपनियों के नतीजों पर भी प्रतिक्रिया देगा।

मंगलवार को कैसी थी बाजार की चाल?

प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी50 मंगलवार को लगभग 2% चढ़कर बंद हुए। पिछले एक महीने में दोनों बेंचमार्क की यह सबसे बड़ी एक दिवसीय रैली हैं। सेंसेक्स 1397.07 अंक या 1.81% चढ़कर 78,583.81 पर बंद हुआ। निफ्टी 378.20 अंक या 1.62% की शानदार मजबूती के साथ 23,739.25 पर क्लोज हुआ।

Advertisement
First Published - February 5, 2025 | 8:08 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement