facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

20% रिटर्न दे सकता है ये Power Stock! मोतीलाल ओसवाल ने कहा– वैल्यूएशन है अच्छा, BUY का मौका

Advertisement

Power Stock: ब्रोकरेज का कहना है कि सरकार के बिजली डिस्ट्रीब्यूशन क्षेत्र के लिबरलाइजेशन पर दिए जा रहे विशेष ध्यान से सबसे अधिक फायदा पाने वाली प्रमुख कंपनियों में से एक होगी।

Last Updated- October 27, 2025 | 7:28 PM IST
Tata power stock to Buy

Power Stock To Buy: भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के पहले ट्रेडिंग सेशन यानी सोमवार (27 अक्टूबर) को मजबूती के साथ बंद हुए। अमेरिका-चीन के बीच ट्रेड डील को लेकर सकारात्मक संकेतों से वैश्विक बाजारों में सुधार हुआ। इसका असर भारतीय बाजार पर भी दिखाई दिया। सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में रहे। बाजार में इस मूड-माहौल के बीच ब्रोकरेज हाउस मोतीलाल ओसवाल ने टाटा पावर (Tata Power) पर खरीदारी की सलाह दी है। ब्रोकरेज का कहना है कि सरकार के बिजली डिस्ट्रीब्यूशन क्षेत्र के लिबरलाइजेशन पर दिए जा रहे विशेष ध्यान से सबसे अधिक फायदा पाने वाली प्रमुख कंपनियों में से एक होगी।

Tata Power पर टारगेट प्राइस ₹480

मोतीलाल ओसवाल (Motilal Oswal) ने टाटा पावर पर अपनी रेटिंग को ‘BUY’ पर बरकरार रखा है। साथ ही ब्रोकरेज ने स्टॉक पर 480 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। इस तरह, शेयर निवेशकों को 20 फीसदी का रिटर्न दे सकता है। टाटा पावर के शेयर सोमवार को 400 रुपये पर बंद हुए।

ब्रोकरेज के अनुसार, हाल ही में जारी बिजली (संशोधन) विधेयक के मसौदे में एक ही नेटवर्क पर एक से अधिक लाइसेंसधारकों को अनुमति देने का प्रस्ताव किया गया है। इससे बिजली क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ने, लागत घटने और सर्विस की क्वालिटी में सुधार होने की संभावना है। हालांकि, इन सिफारिशों का एग्जीक्यूशन राज्यों के सहयोग पर निर्भर करेगा। लेकिन यह सुधार सरकार की बिजली क्षेत्र की दक्षता बढ़ाने की प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है।

Also Read: Vodafone Idea को बड़ी राहत! SC ने केंद्र को दी AGR मामले की समीक्षा करने की छूट; शेयर 52 हफ्ते की ऊंचाई पर

ब्रोकरेज ने कहा कि टाटा पावर को इन सुधारों से लाभ मिलने की उम्मीद है। कंपनी उत्तर प्रदेश में बिजली डिस्ट्रीब्यूशन के निजीकरण से जुड़ी टेंडर में भी भाग ले रही है। यह टेंडर आगरा (दक्षिणांचल) और वाराणसी (पूर्वांचल) समेत 40 से अधिक जिलों को कवर करता है। इनमें निजी कंपनियों के पास बहुमत हिस्सेदारी होने की संभावना है। यह परियोजना पांच पैकेजों में विभाजित है और हर बोलीदाता को अधिकतम दो पैकेज मिलने की अनुमति दी गई है।

Tata Power Share History

टाटा पावर का शेयर एक महोने में 4.27 फीसदी चढ़ा है। तीन और छह महीने में शेयर का प्रदर्शन लगभग सपाट रहा है। जबकि एक साल में स्टॉक में 5 फीसदी की गिरावट आई है। हालांकि, दो साल में स्टॉक ने 68 फीसदी, तीन साल में 77.18 प्रतिशत और पांच साल में 645 फीसदी का रिटर्न दिया है। स्टॉक का 52 वीक हाई 454 रुपये और 52 वीक लो 326 रुपये है। बीएसई पर कंपनी का मार्केट कैप 1,27,893 करोड़ रुपये है।

 

 

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर में निवेश की सलाह ब्रोकरेज ने दी है। बाजार में निवेश जोमिखों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Advertisement
First Published - October 27, 2025 | 7:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement