facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

गिरते बाजार में भी ट्रांसफॉर्म कंपनी के स्टॉक में लगा अपर सर्किट, Q4 नतीजों से मिला दम; 1 साल में 110% उछला शेयर

Advertisement

ट्रांसफॉर्मर और रेक्टिफायर्स ने बताया कि वित्त वर्ष 2024-25 की चौथ तिमाही में कंपनी का प्रॉफिट आफ्टर टैक्स (PAT) दो गुना से ज्यादा बढ़कर 94.17 करोड़ रुपये हो गया।

Last Updated- April 09, 2025 | 12:43 PM IST
Stock Market

Transformers and Rectifiers Share Price: ट्रांसफॉर्म बनाने वाली कंपनी ट्रांसफॉर्मर और रेक्टिफायर्स के शेयरों में बुधवार (9 अप्रैल) को जोरदार तेजी देखी गई। कंपनी के शेयर बीएसई पर कारोबार शुरु होने के कुछ ही देर में 5% चढ़कर 518.30 रुपये पर पहुंच गए। इसी के साथ शेयरों में अपर सर्किट लग गया। कंपनी के मार्च तिमाही के नतीजे जारी करने बाद शेयरों पर बड़े पैमाने पर खरीदारी देखी गई।

ट्रांसफॉर्मर और रेक्टिफायर्स ने मंगलवार को जारी तिमाही नतीजों में बताया कि वित्त वर्ष 2024-25 की चौथ तिमाही में कंपनी का प्रॉफिट आफ्टर टैक्स (PAT) दो गुना से ज्यादा बढ़कर 94.17 करोड़ रुपये हो गया। यह एक साल पहले की इसी तिमाही में 39.93 करोड़ रुपये था। कंपनी का 31 मार्च को समाप्त तिमाही में ऑपरेशंस से रेवेन्यू भी उछलकर 676.48 करोड़ रुपये हो गया। जबकि पिछले साल यह 512.7 करोड़ रुपये था।

डिविडेंड का भी किया ऐलान

ट्रांसफॉर्मर और रेक्टिफायर्स ने 20 प्रतिशत डिविडेंड का भी एलान किया है। कंपनी ने तिमाही नतीजों के साथ बताया कि 1 रुपये के हर पर ₹0.20 रुपये का डिविडेंड दिया जाएगा। अगर यह डिविडेंड वार्षिक सामान्य बैठक (AGM) में घोषित किया जाता है, तो इसे एक सप्ताह के भीतर भुगतान किया जाएगा। कंपनी की AGM मंगलवार, 13 मई 2025 को सुबह 11 बजे आयोजित होगी।

ALSO READ | Defence PSU ने किया 60% डिविडेंड का ऐलान, रिकॉर्ड डेट फिक्स; 2 साल में दिया 568% रिटर्न

शेयर प्रदर्शन

ट्रांसफॉर्मर और रेक्टिफायर्स का शेयर पिछले एक साल में लगभग 110% उछला है। हालांकि, स्टॉक अपने हाई से अभी भी 20% नीचे है। स्टॉक का 52 वीक हाई 650 रुपये और 52 वीक लो 247.13 रुपये है। एक महीने में कंपनी के शेयरों में 23.10% की तेजी आई है जबकि छह महीने में यह 46.88% चढ़े है। बीएसई पर कंपनी का टोटल मार्केट कैप 15,557.60 करोड़ रुपये है।

क्या करती है ट्रांसफॉर्मर और रेक्टिफायर्स?

ट्रांसफॉर्मर्स और रेक्टिफायर्स (इंडिया) लिमिटेड एक प्रमुख ट्रांसफॉर्मर और रेक्टिफायर मेन्यूफेक्चरिंग और आपूर्तिकर्ता है। कंपनी 1994 में स्थापित हुई थी। यह पावर ट्रांसफॉर्मर्स, डिस्ट्रिब्यूशन ट्रांसफॉर्मर्स और रेक्टिफायर्स सहित विभिन्न उत्पादों को डिजाइन, निर्माण और आपूर्ति करने में एक्सपर्टीज रखती है। साथ ही इससे संबंधित सर्विसेज भी प्रोवाइड करती है।

Advertisement
First Published - April 9, 2025 | 12:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement