facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

गर्मियों में बढ़ेगी बिजली की मांग तो ये Power Stocks भरेंगे फर्राटा, ब्रोकरेज ने जताया भरोसा; चेक करें नाम

Advertisement

Power Stocks to Buy: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मार्च-मई 2026 के दौरान सामान्य से अधिक तापमान और लू वाले दिनों की संख्या में वृद्धि का अनुमान जताया है।

Last Updated- March 17, 2026 | 5:01 PM IST
Power Stocks

Power Stocks To Buy: ब्रोकरेज हॉउस जेएम फाइनेंशियल का कहना है कि इस साल गर्मी अधिक रहने के अनुमान से पावर सेक्टर की कंपनियों को फायदा मिल सकता है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मार्च-मई 2026 के दौरान सामान्य से अधिक तापमान और लू वाले दिनों की संख्या में वृद्धि का अनुमान जताया है।

ब्रोकरेज ने अपनी लेटेस्ट रिपोर्ट में कहा कि भारत में शुरुआती और भीषण गर्मी का मौसम पावर सेक्टर के लिए एक महत्वपूर्ण ट्रिगर का काम कर रहा है। बढ़ते तापमान से बिजली की मांग में भारी वृद्धि की आशंका को देखते हुए बिजली उत्पादन और डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों के शॉर्ट टर्म आउटलुक को लेकर अधिक सकारात्मक रुख अपना रहे हैं।

बिजली मांग बढ़ने का अनुमान

जेएम फाइनेंशियल के एनालिस्ट्स के अनुसार, 2026 के दूसरे हिस्से में एल नीनो जैसी स्थिति बनने की संभावना है। साथ ही मार्च से अगस्त के बीच सामान्य से ज्यादा गर्मी पड़ने की 50-60 प्रतिशत संभावना है और बारिश भी सामान्य से कम हो सकती है। ऐसे में इस साल दिन में बिजली की मांग 275-285 गीगावॉट और शाम के समय 260-270 गीगावॉट तक पहुंच सकती है।

हालांकि, इनकामानना है कि बिजली उत्पादन इस बढ़ती मांग को पूरा नहीं कर पाएगा, खासकर शाम के समय। इससे बिजली की कमी हो सकती है। ब्रोकरेज के अनुसार, आने वाले समय में गर्म और उमस भरी शामों में भारत में बिजली की कमी होने की पूरी संभावना है।

कहां निवेश करें?

एनालिस्ट्स का कहना है कि मजबूत वित्तीय स्थिति वाली और खुले बाजार में बिजली बेचने वाली कंपनियों को ज्यादा फायदा हो सकता है। क्योंकि ज्यादा मांग के समय बिजली के दाम बढ़ जाते हैं। इसके अलावा, कोयले से बिजली बनाने वाली कंपनियों के प्लांट ज्यादा क्षमता पर चल सकते हैं। इससे उनकी कमाई बढ़ सकती है। ज्यादा मांग के समय खुले बाजार में बिजली के दाम भी मजबूत रह सकते हैं।

हालांकि, जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के कैलासन ने कहा कि इन कंपनियों के शेयरों में बढ़त सीमित रह सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि आने वाली मांग का असर पहले से ही बाजार में शामिल हो चुका है। उन्होंने सलाह दी कि पूरे सेक्टर में निवेश करने के बजाय उन कंपनियों को चुनना बेहतर रहेगा जो मजबूत स्थिति में हैं और लंबे समय में अच्छा प्रदर्शन कर सकती हैं।

Also Read | 3-4 हफ्तों में मिल सकता है 15% तक रिटर्न! एक्सिस डायरेक्ट ने बताए ये 2 स्टॉक

आंकड़ों के अनुसार, इस साल अब तक एनटीपीसी, पावर ग्रिड, टोरेंट पावर, अदाणी पावर, जेएसडब्ल्यू एनर्जी, एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी, एक्मे सोलर, टाटा पावर और एनएलसी इंडिया के शेयर 2.7 फीसदी से 16 फीसदी तक बढ़े हैं। जबकि निफ्टी 50 इस साल अब तक 10.4 प्रतिशत गिरा है।

जेएम फाइनेंशियल को अदाणी पावर (Adani Power), अदाणी ग्रीन, टाटा पावर (Tata Power), टोरेंट पावर और जेएसडब्ल्यू एनर्जी पसंद हैं और इनमें से टोरेंट पावर को छोड़कर बाकी सभी पर BUY की सलाह दी गई है।

वहीं, एक्सिस सिक्योरिटीज का कहना है कि अगर बिजली की मांग लगातार ऊंची बनी रहती है, तो जेएसडब्ल्यू एनर्जी, एनएलसी इंडिया और कोल इंडिया को ज्यादा फायदा होगा। इससे उनकी क्षमता का उपयोग बढ़ेगा, कमाई साफ दिखेगी और अनुमान से ज्यादा मुनाफा भी हो सकता है। इन सभी शेयरों पर खरीद की सलाह दी गई है।

 

 

(डिस्क्लमेर: यहां शेयर में सलाह ब्रोकरेज ने दी है। बाजार में निवेश जो​खिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Advertisement
First Published - March 17, 2026 | 4:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement