facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

NSE की एक्सपायरी बदलने की तैयारी, सेबी से मांगी मंजूरी

Advertisement

सेबी के चेयरमैन तुहिन कांत पांडे ने दिल्ली में उद्योग निकाय एसोचैम के एक कार्यक्रम के मौके पर कहा कि बाजार नियामक जल्द ही इस पर सर्कुलर जारी करेगा।

Last Updated- May 22, 2025 | 10:50 PM IST
NSE

नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) ने बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) से अनुरोध किया है कि वह उसे अपने इंडेक्स डेरिवेटिव अनुबंधों की साप्ताहिक एक्सपायरी को गुरुवार से बदलकर मंगलवार करने की इजाजत दे। एक्सचेंज ने इससे पहले एक्सपायरी सोमवार को करने की अपनी योजना रद्द कर दी थी, क्योंकि बाजार नियामक ने सप्ताह में एक्सपायरी को केवल दो दिन – मंगलवार और गुरुवार तक सीमित करने का प्रस्ताव रखा था। सेबी के चेयरमैन तुहिन कांत पांडे ने दिल्ली में उद्योग निकाय एसोचैम के एक कार्यक्रम के मौके पर कहा कि बाजार नियामक जल्द ही इस पर सर्कुलर जारी करेगा।

इस महीने की शुरुआत में सेबी की सेकंडरी मार्केट एडवाइजरी कमेटी ने प्रस्तावों पर चर्चा की थी। प्रस्ताव के पीछे बाजार नियामक का उद्देश्य एक्सपायरी वाले दिन के उतार-चढ़ाव को कम करना था। मामले से जुड़े सूत्रों ने कहा कि सभी ‘विचारों’ का विश्लेषण करने के बाद एक्सचेंज इस निष्कर्ष पर पहुंचा होगा कि इंडेक्स पर डेरिवेटिव अनुबंधों की एक्सपायरी के लिए मंगलवार सबसे ठीक रहेगा।

उल्लेखनीय है कि इस समय बीएसई के इंडेक्स ऑप्शंस अनुबंध मंगलवार को एक्सपायर होते हैं। इस संबंध में प्रति​क्रिया के लिए सेबी, एनएसई और बीएसई को भेजे गए ईमेल सवालों का जवाब नहीं मिला।

एनएसआई आईपीओ का मसला सुलझा रहा सेबी

सेबी चेयरमैन पांडे ने गुरुवार को दिल्ली में पूंजी बाजार से जुड़े एक कार्यक्रम के अवसर पर कहा कि बाजार नियामक एनएसई के आईपीओ से जुड़े मुद्दों को सुलझाने के लिए काम कर रहा है। हालांकि उन्होंने इसकी कोई समय-सीमा नहीं बताई, लेकिन कहा कि इसे जल्द निपटाया जा सकता है।

Advertisement
First Published - May 22, 2025 | 10:13 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement