facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

MCap: बाजार में दबाव, टॉप 10 कंपनियों में से 8 का मार्केट कैप 1.66 लाख करोड़ रुपये गिरा

Advertisement

Mcap: पिछले हफ्ते कमजोर वैश्विक रुझानों के प्रभाव में बीएसई का मानक सूचकांक सेंसेक्स 1,276.04 अंक यानी 1.57 प्रतिशत की गिरावट पर रहा।

Last Updated- August 11, 2024 | 10:58 AM IST
market cap
Representatve Image

पिछले सप्ताह देश की 10 सर्वाधिक मूल्यवान कंपनियों में से आठ कंपनियों के बाजार मूल्यांकन में संयुक्त रूप से 1,66,954.07 करोड़ रुपये की बड़ी गिरावट दर्ज की गई। इनमें सबसे ज्यादा नुकसान रिलायंस इंडस्ट्रीज और भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) को उठाना पड़ा। पिछले हफ्ते कमजोर वैश्विक रुझानों के प्रभाव में बीएसई का मानक सूचकांक सेंसेक्स 1,276.04 अंक यानी 1.57 प्रतिशत की गिरावट पर रहा।

इस दौरान देश की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) का बाजार पूंजीकरण 33,930.56 करोड़ रुपये घटकर 19,94,765.01 करोड़ रुपये रह गया। इस तरह रिलायंस की बीते हफ्ते शीर्ष 10 कंपनियों में से सर्वाधिक नुकसान हुआ।

पिछले हफ्ते देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी एलआईसी के बाजार मूल्यांकन में भी 30,676.24 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह घटकर 7,17,001.74 करोड़ रुपये रह गया।

इस दौरान भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का मूल्यांकन 21,151.33 करोड़ रुपये घटकर 7,35,566.52 करोड़ रुपये रह गया। वहीं सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनी इन्फोसिस का बाजार मूल्यांकन 20,973.19 करोड़ रुपये घटकर 7,35,277.28 करोड़ रुपये रहा। टाटा समूह की आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का बाजार मूल्यांकन 19,157.77 करोड़ रुपये घटकर 15,30,469.11 करोड़ रुपये रह गया।

भारती एयरटेल का बाजार पूंजीकरण 16,993.56 करोड़ रुपये घटकर 8,33,396.32 करोड़ रुपये रह गया और आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 16,975.55 करोड़ रुपये घटकर 8,25,201.23 करोड़ रुपये रह गया।

निजी क्षेत्र के एचडीएफसी बैंक का मूल्यांकन 7,095.87 करोड़ रुपये घटकर 12,56,505.53 करोड़ रुपये रह गया। हालांकि, हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 12,946.24 करोड़ रुपये बढ़कर 6,45,808.65 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

आईटीसी का मूल्यांकन भी 8,406.26 करोड़ रुपये बढ़कर 6,19,829.37 करोड़ रुपये हो गया। पिछले हफ्ते बड़ा नुकसान उठाने के बावजूद रिलायंस इंडस्ट्रीज ने देश की सबसे मूल्यवान कंपनी का खिताब बरकरार रखा है। इसके बाद टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, इन्फोसिस, एलआईसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर और आईटीसी का स्थान रहा।

Advertisement
First Published - August 11, 2024 | 10:58 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement