facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

नवंबर में निजी इक्विटी, उद्यम पूंजी निवेश 31% उछला, 5.6 अरब डॉलर पर पहुंचा

Advertisement

नवंबर में कुल सौदों की संख्या 101 रही जो पिछले वर्ष के मुकाबले स्थिर एवं अक्टूबर के 109 सौदों से थोड़ा कम है

Last Updated- December 23, 2025 | 10:29 PM IST
Rupee

देश में निजी इक्विटी (पीई) और उद्यम पूंजी (वीसी) निवेश नवंबर में 31 प्रतिशत बढ़कर 5.6 अरब डॉलर हो गया। मंगलवार को एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। उद्योग के लिए जनसंपर्क का काम करने वाला समूह आईवीसीए और सलाहकार कंपनी ईवाई ने यह रिपोर्ट संयुक्त रूप से तैयार की है। इस रिपोर्ट के मुताबिक, जनवरी से नवंबर 2025 तक कुल निवेश 49.3 अरब डॉलर हो गया, जो पिछले वर्ष के 56.2 अरब डॉलर के कुल निवेश का 88 प्रतिशत है। नवंबर में कुल सौदों की संख्या 101 रही जो पिछले वर्ष के मुकाबले स्थिर एवं अक्टूबर के 109 सौदों से थोड़ा कम है।

ईवाई इंडिया में साझेदार विवेक सोनी ने कहा कि कुल सौदे पिछले वर्ष के स्तर के अनुरूप या उससे थोड़ा कम रहने की संभावना है। उन्होंने कहा, ‘मूल्य निर्धारण ऊंचा है और निवेशक और विक्रेता की अपेक्षित कीमतों में अंतर सौदा जल्दी पूरा होने में बाधा डाल रहा है। यह सौदे तेजी से पूरे करने में बाधा बन रहा है। अमेरिका-भारत एफटीए से निवेशक जोखिम सहनशीलता में सुधार की उम्मीद है।’

नवंबर में सबसे बड़ा निवेश नियंत्रक हिस्सेदारी खरीद में हुआ, जिसकी राशि 2.1 अरब डॉलर रही। स्टार्टअप निवेश 1.7 अरब डॉलर रहा, जिसमें 56 प्रतिशत की वृद्धि हुई जबकि वृद्धि के लिए निवेश 81.1 करोड़ डॉलर रहा। क्षेत्रवार नजरिये से देखें तो रियल एस्टेट क्षेत्र में 3.7 अरब डॉलर निवेश हुआ जबकि ढांचागत क्षेत्र में 53.1 करोड़ डॉलर और वित्तीय सेवा क्षेत्र में 48.4 करोड़ डॉलर निवेश हुआ। तीनों क्षेत्रों में कुल पीई/वीसी निवेश का 84 प्रतिशत हिस्सा शामिल है।

Advertisement
First Published - December 23, 2025 | 10:19 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement