facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

PSU Stock: मुनाफे की दहलीज पर पहुंची ये सरकारी कंपनी, शेयरों ने भरा फर्राटा; मार्केट खुलते ही स्टॉक 10% भागा

Advertisement

PSU Stocks: आईटीआई के मार्च 2025 तिमाही के नतीजों से निवेशकों का भरोसा बढ़ा है। कंपनी ने शुद्ध घाटे में कमी और रेवेन्यू में मजबूत सुधार दिखाया है।

Last Updated- May 28, 2025 | 11:11 AM IST
Stocks To Watch Today

PSU Stocks: पब्लिक सेक्टर कंपनी आईटीआई लिमिटेड के शेयरों में बुधवार (28 मई) को जोरदार उछाल देखा गया। सरकार कंपनी के शेयर इंट्रा-डे ट्रेड में 9 प्रतिशत तक चढ़ गए। कंपनी के शेयरों में यह तेजी मार्च तिमाही में इनकम में सुधार के चलते आई है।

आईटीआई ने मंगलवार को बाजार बंद होने के बाद जनवरी-मार्च तिमाही के नतीजों का ऐलान किया था। आईटीआई लिमिटेड मार्च तिमाही में लगभग मुनाफे के करीब आ गई। पीएसयू कंपनी का शुद्ध घाटा घटकर 4.4 करोड़ रुपये रह गया। पिछले साल इसी तिमाही में यह घाटा 238.8 करोड़ रुपये था। हालांकि, कंपनी के घाटे में कमी में 62.41 करोड़ रुपये का असाधारण लाभ भी शामिल था।

यह भी पढ़ें…Mutual Funds Dividend: म्युचुअल फंड्स में क्या है ‘डिविडेंड’ ऑप्शन, कैसे होती है एक्स्ट्रा इनकम; एक्सपर्ट से समझें पूरी डीटेल

ITI Q4 Results

आईटीआई के मार्च 2025 तिमाही के नतीजों से निवेशकों का भरोसा बढ़ा है। कंपनी ने शुद्ध घाटे में कमी और रेवेन्यू में मजबूत सुधार दिखाया है। कंपनी ने पिछले वर्ष की इसी तिमाही में ₹239 करोड़ के भारी घाटे की तुलना में केवल ₹4.4 करोड़ का शुद्ध घाटा दर्ज किया।

कंपनी का तिमाही के दौरान रेवेन्यू सालाना आधार पर 73.9 प्रतिशत चढ़कर 1,046 करोड़ रुपये हो गया। यह एक साल पहले की इसी तिमाही में 601 करोड़ रुपये था। इसके अलावा कंपनी का एबिटा (EBITDA) घाटा 174 करोड़ रुपये से घटकर 28.2 करोड़ रुपये हो गया। यह कंपनी के परिचालन प्रदर्शन में सार्थक सुधार दर्शाता है।

शेयर 10% उछला

आईटीआई के शेयर बुधवार को करीब 10 फीसदी चढ़कर 336.75 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गए। मंगलवार को नतीजों की घोषणा से पहले कंपनी के शेयर 10% के अपर सर्किट पर बंद हुए थे। पिछले एक महीने में शेयर में 18% की तेजी आई है। हालांकि, 2025 में अब तक सरकारी कंपनी के शेयर में 19% की गिरावट आई है। स्टॉक का 52 वीक्स का हाई 592.85 रुपये और 52 वीक्स लो 210.20 रुपये है।

Advertisement
First Published - May 28, 2025 | 10:59 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement