facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

गिरते बाजार में 19% रिटर्न देगा ये PSU Stock! Motilal Oswal ने कहा-पोर्टफोलियो में करें शामिल, मिलेगा मुनाफा

Advertisement

मोतीलाल ओसवाल ने गुजरात गैस पर अपनी रेटिंग को 'BUY' पर बरकरार रखा है। साथ ही स्टॉक पर 475 रुपये का टारगेट प्राइस रखा है।

Last Updated- April 09, 2025 | 3:36 PM IST
stocks to buy today

PSU Stock to Buy: अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के टैरिफ के चलते वैश्विक बाजारों के साथ घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट का दौर जारी है। ट्रंप टैरिफ के बाद से बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी-50 और सेंसेक्स में 4% तक की गिरावट आई है। वैश्विक अर्थव्यवस्था में मंदी की बढ़ती आशंका ने भी निवेशकों को चिंता में डाल दिया है। बाजार में इस अस्थिर माहौल के बीच ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने ऑइल एंड गैस स्टॉक गुजरात गैस (Gujrat Gas) को खरीदने की सलाह दी है।

Gujrat Gas: टारगेट प्राइस 375| रेटिंग BUY| 19%|

मोतीलाल ओसवाल ने गुजरात गैस पर अपनी रेटिंग को ‘BUY‘ पर बरकरार रखा है। साथ ही स्टॉक पर 475 रुपये का टारगेट प्राइस रखा है। इस तरह स्टॉक आगे चलकर 19% का अपसाइड दिखा सकता है। गुजरात गैस के शेयर मंगलवार को 400 रुपये के भाव पर बंद हुए।

स्टॉक की परफॉर्मेंस को देखे तो गुजरात गैस का शेयर अपने हाई से 42% नीचे चल रहा है। स्टॉक का 52 वीक हाई 689.95 रुपये और 52 वीक्स लो 360.25 रुपये है। पिछले एक महीने में स्टॉक में पॉजिटिव मूवमेंट देखने को मिला है। इस दौरान यह लगभग 6% चढ़ा है। हालांकि, पिछले छह महीने में शेयर 32% और एक साल में 27% टूटा है। एनएसई पर स्टॉक का टोटल मार्केट कैप 27,700 करोड़ रुपये है।

ब्रोकरेज की कमेंट्री

मोतीलाल ओसवाल ने कहा कि पिछले छह महीनों में गुजरात गैस के शेयर की कीमत में 34% की गिरावट आई है। अब स्टॉक 21x FY27E P/E पर कारोबार कर रहा है। स्टॉक मूल्य में कमजोरी का कारण एलएनजी की स्पॉट कीमतों के कारण कच्चे माल की लागत में वृद्धि थी।

ब्रोकरेज ने कहा कि कच्चे तेल की कीमतों में कमज़ोरी के साथ-साथ नैचुरल गैस के लिए कम कीमत से गैस की लागत में कमी आएगी और प्रोपेन के मुकाबले प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी। जबकि ब्रेंट क्रूड की कीमतें 4QFY25 में औसतन 75.8/bbl डॉलर रही। हमारा अनुमान है कि वित्त वर्ष 26/FY27 में ब्रेंट की कीमतें औसतन 65/bbl डॉलर।

ब्रोकरेज के अनुसार, मार्जिन विस्तार, मजबूत सीएनजी वॉल्यूम वृद्धि और 1QFY26 से मोरबी वॉल्यूम में अपेक्षित वृद्धि के दायरे के बीच हम मौजूदा स्तर से सीमित गिरावट की उम्मीद करते हैं। इसके अलावा यदि बुनियादी बातें कंपनी के पक्ष में जाती हैं तो हमारे मार्जिन और वॉल्यूम अनुमानों में ऊपर की ओर जोखिम देखने को मिल सकता है। हम 475 रुपये प्रति शेयर के टारगेट प्राइस के साथ गुजरात गैस पर अपनी BUY रेटिंग बरकरार रखते हैं।

 

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर में खरीदारी की सलाह ब्रोकरेज ने दी है। बाजार में निवेश जो​खिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।

Advertisement
First Published - April 9, 2025 | 3:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement