facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

गिरते बाजार में ब्रोकरेज ने PSU स्टॉक को किया डबल अपग्रेड, कहा – कोयला डिमांड बढ़ने के दिख रहे संकेत

Advertisement

PSU Stock: ब्रोकरेज का कहना है बिजली की मांग में सुधार, कोयले की ऊंची कीमतें और इंडोनेशिया से कोयले की सप्लाई कम होने से कंपनी की कमाई बढ़ने की संभावना है।

Last Updated- March 10, 2026 | 10:19 AM IST
PSU Stock to buy

PSU Stock: एशियाई बाजारों में बढ़त के बीच भारतीय शेयर बाजार मंगलवार (10 मार्च) को आखिरकार मजबूती के साथ खुले। अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के ईरान में युद्ध पूरा होने के संकेतो से बाजार को राहत मिली। इसके बाद एविएशन और फाइनेंश्यल सर्विसेज जैसे शेयरों में तेजी दिखी जिससे बाजार को सपोर्ट मिला। हालांकि, शुरुआत में तेजी के बाद निवेशक सतर्क नजर आ रहे हैं।

बाजार में जारी कमजोर रुख के बीच ब्रोकरेज हॉउस एक्सिस डायरेक्ट पीएसयू कंपनी कोल इंडिया (Coal India) पर अपनी रेटिंग को डबल अपग्रेड कर दिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि आगे चलकर मांग में अनुकूल रुझान दिख रहे हैं जिससे कंपनी को फायदा मिल सकता है।

Coal India पर टारगेट प्राइस: ₹500| रेटिंग BUY|

एक्सिस डायरेक्ट ने कोल इंडिया पर अपनी रेटिंग को ‘Hold’ से डबल अपग्रेड कर सीधा ‘BUY’ कर दिया है। साथ ही ब्रोकरेज ने स्टॉक पर टारगेट प्राइस बढ़ाकर 500 रुपये कर दिया है। जबकि पहले यह 415 रुपये था। इस तरह, शेयर 14 प्रतिशत का रिटर्न दे सकता है। कोल इंडिया के शेयर सोमवार को 438 रुपये पर बंद हुए।

कोल इंडिया के शेयर प्रदर्शन पर नजर डाले तो एक महीने में इसका प्रदर्शन लगभग सपाट रहा है। तीन महीने में शेयर ने 14 प्रतिशत रिटर्न दिया है। छह महीने में शेयर 11 प्रतिशत और एक साल में 16 फीसदी चढ़ा है। वहीं, दो साल में स्टॉक में करीब 5 प्रतिशत की गिरावट आई है। जबकि तीन में यह 94 प्रतिशत और पांच साल में 188.80 फीसदी चढ़ा है। स्टॉक का 52 वीक्स का हाई 461 रुपये और 52 वीक्स लो 350.15 रुपये है।

ब्रोकरेज ने क्यों अपग्रेड की रेटिंग?

ब्रोकरेज का कहना है कि बिजली की मांग में सुधार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कोयले की ऊंची कीमतें और इंडोनेशिया से कोयले की सप्लाई कम होने से कंपनी की कमाई बढ़ने की संभावना है। एक्सिस का कहना है कि मौजूदा वित्त वर्ष (2026) में अभी तक देश में बिजली की मांग कमजोर रही है। लंबा मानसून और सामान्य से कम तापमान रहने की वजह से बिजली की मांग में सालाना आधार पर केवल 0.8 प्रतिशत की हल्की बढ़त हुई है। हालांकि, जैसे-जैसे गर्मी का मौसम आएगा, बिजली की मांग बढ़ने की संभावना है।

Also Read | Life Insurance Stocks: बीमा बाजार में तेज ग्रोथ के बीच ब्रोकरेज ने इन दो कंपनियों को बताया टॉप पिक

ब्रोकरेज के अनुसार, इतिहास बताता है कि एल नीनो मौसम की स्थिति में भारत में तापमान सामान्य से ज्यादा रहता है। इससे ठंडक के लिए बिजली की जरूरत बढ़ती है और बिजली की खपत तेज हो जाती है। इसका सीधा फायदा कोयले से बनने वाली बिजली और कोल इंडिया की बिक्री को मिलता है।

इसके अलावा, भू-राजनीतिक तनाव के कारण प्राकृतिक गैस की कीमतें बढ़ने से भी बिजली बनाने के लिए कोयले का इस्तेमाल ज्यादा हो सकता है। इससे कोयले की मांग को और सहारा मिल सकता है। ब्रोकरेज के अनुसार मिडिल ईस्ट में जारी संकट की वजह से हाल के समय में कोयले की कीमतों में भी तेजी देखी गई है।

 

 

(डिस्क्लमेर: यहां शेयर में सलाह ब्रोकरेज ने दी है। बाजार में निवेश जो​खिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Advertisement
First Published - March 10, 2026 | 10:11 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement