facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

37% की तेजी दिखा सकता है ये PSU Stock; ब्रोकरेज ने कहा- खरीदें, फंडामेंटल बेहतर, मजबूत है पाइपलाइन

Advertisement

ब्रोकरेज का मानना है कि एग्जीक्यूशन में धीमापन नई परियोजनाओं से जुड़े शुरुआती चरण की दिक्कतों के चलते आया था। अब ये समस्याएं कम हो रही हैं

Last Updated- December 08, 2025 | 3:52 PM IST
Stocks to buy today
Representational Image

PSU Stock BHEL: पावर सेक्टर के लिए हैवी इ​क्विपमेंट बनाने वाली कंपनी बीएचईएल (BHEL) के शेयर पर खरीदारी का मौका बन रहा है। मजबूत पाइपलाइन और फंडामेंटल में हो रहे सुधार के दम पर ब्रोकरेज फर्म ICICI सिक्युरिटीज ने BHEL में खरीदारी की सलाह दी है। साथ ही टारगेट प्राइस 14 फीसदी बढ़ा दिया। सोमवार को शेयर बाजार में आई तेज गिरावट में बीएचईएल में भी 3 फीसदी से ज्यादा टूट गया।

BHEL: ₹370 नया टारगेट

ICICI Securities ने BHEL पर BUY रेटिंग बरकरार रखी है। टारगेट प्राइस 324 से बढ़ाकर 370 रुपये प्रति शेयर कर दिया है। इस तरह शेयर का टारगेट प्राइस करीब 14 फीसदी बढ़ा दिया है। सोमवार को इंट्राडे में शेयर 268 के निचले स्तर तक फिसल गया और कारोबार के आ​खिर में स्टॉक 269.60 पर बंद हुआ था। इस तरह शेयर मौजूदा लेवल से करीब 37 फीसदी का जोरदार अपसाइड दिखा सकता है।

BHEL: क्या है ब्रोकरेज की कमेंट्री

ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि बीएचईएल (BHEL) ने पिछले तीन वर्षों में मजबूत ऑर्डर बुक बनाई है, लेकिन एग्जीक्यूशन की गति धीमी रही है। FY24/FY25 में ऑर्डर इनफ्लो (OI) क्रमशः ₹78,000 करोड़ /₹92,000 करोड़ रहा, जबकि FY19–23 के दौरान औसत ऑर्डर इनफ्लो केवल ₹21,000 करोड़ था। FY26E में ऑर्डर बुक ₹90,000 करोड़ से ज्यादा रहने की उम्मीद है। कंपनी को पहले ही ₹35,300 करोड़ के ऑर्डर मिल चुके हैं और करीब ₹40,000 करोड़ के ऑर्डर L1 स्टेज में है।

ब्रोकरेज का मानना है कि एग्जीक्यूशन में धीमापन नई परियोजनाओं से जुड़े शुरुआती चरण की दिक्कतों के चलते आया था। अब ये समस्याएं कम हो रही हैं और FY27E में एग्जीक्यूशन में तेजी आने की उम्मीद है। नई परियोजनाओं की पाइपलाइन (जिनका अभी अवॉर्ड होना बाकी है) भी मजबूत है।

इसके अलावा, भारत को भविष्य में बेस-लोड मांग को पूरा करने के लिए कोयला और परमाणु संयंत्रों की आवश्यकता पड़ सकती है, खासकर जब कई कोयला आधारित प्लांट्स की रिटायरमेंट का समय नजदीक आ रहा है। कुल मिलाकर फंडामेंटल फैक्टर तेजी से सुधर रहे हैं। इसलिए ब्रोकरेज ने स्टॉक BUY रेटिंग बरकरार है। FY28E को आधार बनाते हुए संशोधित लक्ष्य मूल्य (TP) ₹370 निर्धारित किया है।

BHEL: शेयर की कैसी रही चाल

बीएचईएल के स्टॉक में BSE पर सोमवार (8 दिसंबर) को सपाट 277.35 पर कारोबार की शुरुआत हुई। इंट्राडे में शेयर 3.6 फीसदी टूटकर 267.75 का लो बनाया। स्टॉक अपने 52 हफ्ते के हाई 295.20 से करीब 6 फीसदी नीचे है। जबकि 52 हफ्ते के लो करीब 58 फीसदी रिकवर हो चुका है।

शेयर की परफॉर्मेंस देखें तो इस साल अबतक का रिटर्न करीब 15 फीसदी रहा। वहीं, 2 साल में 52 फीसदी, 3 साल में 208 फीसदी और 5 साल में 645 फीसदी का मल्टीबैगर रिटर्न दिया। कंपनी का मार्केट कैप 93,980 करोड़ रुपये से ज्यादा दर्ज किया गया।

 


(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक में खरीदारी की सलाह ब्रोकरेज ने दी है। बाजार में निवेश जो​खिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।) 

Advertisement
First Published - December 8, 2025 | 3:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement