facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Q3 Results: थार और स्कॉर्पियो जैसी गाड़ियां बेचती हैं यह कंपनी, दिसंबर तिमाही में 19% बढ़ गया मुनाफा; शेयर पर रखें नजर

Advertisement

महिंद्रा का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट 2024-25 की तीसरी तिमाही में सालाना आधार पर 19 फीसदी बढ़कर 2964 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले की इसी तिमाही में यह 2,489.73 करोड़ रुपये था।

Last Updated- February 07, 2025 | 2:23 PM IST
Mahindra Q3 Results

Mahindra and Mahindra Q3 results: स्कॉर्पियो और थार जैसी धाकड़ गाड़ियां बनाने वाली ऑटो कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) ने शुक्रवार (7 फरवरी) को अपने दिसंबर तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया।

महिंद्रा का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट 2024-25 की तीसरी तिमाही में सालाना आधार पर 19 फीसदी बढ़कर 2964 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले की इसी तिमाही में यह 2,489.73 करोड़ रुपये था।

महिंद्रा का ऑपरेशंस से रेवेन्यू दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर 20 फीसदी उछलकर 30,538 करोड़ रुपये हो गया। यह एक साल पहले की इसी अवधि में 25,736.73 करोड़ रुपये था। सितम्बर तिमाही में यह 28,919.34 करोड़ रुपये थी।

वहीं, कंपनी की टोटल इनकम वित्त वर्ष 2024 -25 की तीसरी तिमाही में बढ़कर 31,228.32 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 29,596.56 करोड़ रुपये थी।

इस बीच, महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर शुक्रवार (7 फरवरी) को बीएसई पर इंट्राडे में 2% तक चढ़ गए। हालांकि, बाद में शेयर गिरावट में फिसल गए। दोपहर 2:22 बजे महिंद्रा के शेयर 0.34% गिरकर 3128 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहे थे।

Advertisement
First Published - February 7, 2025 | 2:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement