facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Q3 Results Today: Larsen & Toubro, Adani Enterprises, Adani Ports समेत 132 कंपनियों के आएंगे नतीजे, शेयरों पर रखें नजर

Advertisement

टाटा मोटर्स (Tata Motors) और अदाणी पावर समेत कई कंपनियां इस सप्ताह अपने दिसंबर तिमाही के नतीजों का ऐलान कर चुकी है।

Last Updated- January 30, 2025 | 8:40 AM IST
Q3 Results Today

Q3 Results Today: घरेलू शेयर बाजारों में हाल ही में गिरावट के बाद कुछ बढ़ोतरी देखने को मिली है। हालांकि, विदेशी निवेशकों की बिकवाली के बीच कंपनियों के तीसरी तिमाही के नतीजों को लेकर चिंता ने बाजार के सेंटीमेंट को प्रभावित किया है। बाजार में इस मूड-माहौल के बीच कई बड़ी कंपनियां गुरुवार (30 जनवरी) को अपने तीसरी तिमाही के नतीजों का ऐलान करेंगी। इन कंपनियों में लार्सन एंड टुब्रो, अदाणी एंटरप्राइजेज और अदाणी पोर्ट्स शामिल हैं।

टाटा मोटर्स (Tata Motors) और अदाणी पावर समेत कई कंपनियां इस सप्ताह अपने दिसंबर तिमाही के नतीजों का ऐलान कर चुकी है। इनमें कुछ के रिजल्ट उम्मीदों के अनुरूप रहे हैं जबकि कुछ कंपनियों के नतीजे बाजार की उम्मीद से कमजोर रहे हैं।

आज इन प्रमुख कंपनियों के Q3 नतीजे, चेक करें लिस्ट

लार्सन एंड टुब्रो

अदाणी एंटरप्राइजेज

अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन

बजाज फिनसर्व

श्री सीमेंट

गेल (इंडिया)

बैंक ऑफ बड़ौदा

पीबी फिनटेक

आवास फाइनेंसर्स

एस्ट्रल

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स

बायोकॉन

केयर रेटिंग्स

कोरोमंडल इंटरनेशनल

डाबर इंडिया

इंडेजीन

जिंदल स्टील एंड पावर

कल्याण ज्वैलर्स इंडिया

डॉ लाल पैथलैब्स

नवीन फ्लोरीन इंटरनेशनल

फीनिक्स मिल्स

प्रेस्टीज एस्टेट्स प्रोजेक्ट्स

वोल्टैम्प ट्रांसफॉर्मर

वारी एनर्जी।

कैसे रहे टाटा मोटर्स के Q3 नतीजे?

ऑटो सेक्टर की दिग्गज कंपनी टाटा मोटर्स ने शुद्ध लाभ में पिछले साल के मुकाबले 22.4 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की है और यह घटकर 5,451 करोड़ रुपये रह गया है। राजस्व 2.7 प्रतिशत की सुस्त वृद्धि के साथ 1,13,575 करोड़ रुपये रहने की वजह से ऐसा हुआ। कंपनी ने महंगाई की भरपाई करने के लिए हाल ही में वाणिज्यिक और इलेक्ट्रिक वाहनों में दाम वृद्धि की थी।

इंडियन बैंक का कैसा रहा प्रदर्शन

इंडियन बैंक ने बुधवार को चालू वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही के अपने वित्तीय नतीजे जारी किए हैं। समीक्षाधीन अवधि के दौरान चेन्नई के इस बैंक का समेकित शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2024 की तीसरी तिमाही के 2,205.63 करोड़ रुपये के मुकाबले 32 फीसदी बढ़कर 2,909.73 करोड़ रुपये रहा। कंपनी के मुनाफे को मुख्य तौर पर परिसंपत्ति गुणवत्ता बढ़ने और दक्षता में सुधार से बल मिला है।

Advertisement
First Published - January 30, 2025 | 8:37 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement