facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Q4 Results: HCL Tech से लेकर Nestle India और Tata Elxsi तक, मंगलवार को 16 कंपनियों के आएंगे नतीजे

Advertisement

Q4 Results Today: Persistent Systems, Tata Investment Corporation, Cyient DLM और Sunteck Realty जैसी कंपनियां भी आज नतीजे जारी करेंगी।

Last Updated- April 21, 2026 | 9:38 AM IST
Q4 Results

Q4 Results Today: नेस्ले इंडिया, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टाटा एल्क्सी, पर्सिस्टेंट सिस्टम्स, टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन, साइएंट डीएलएम, सनटेक रियल्टी, राजरतन ग्लोबल वायर, ट्रांसफॉर्मर्स एंड रेक्टिफायर्स (इंडिया) और 360 ONE WAM वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही (Q4) के नतीजे घोषित करने वाले हैं।

इसके अलावा, सेंट्रल माइन प्लानिंग एंड डिजाइन इंस्टीट्यूट, महिंद्रा ईपीसी इरिगेशन, एनडीएल वेंचर्स, डीबी इंटरनेशनल स्टॉक ब्रोकर्स, पर्पल फाइनेंस और पावरिका जैसी कंपनियां भी आज अपने नतीजे जारी करेंगी।

इस बीच, भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को बढ़त के साथ खुले। तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 78,617.16 अंक पर खुला। नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी-50 (Nifty-50) भी मजबूती के साथ 24,374 अंक पर खुला। जबकि सोमवार को भारतीय शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और अमेरिका–ईरान तनाव को लेकर जारी अनिश्चितता का असर निवेशकों की धारणा पर पड़ा।

HCL Tech Q4 Preview

एचसीएल टेक के चौथी तिमाही में औसतन 4,716 करोड़ रुपये का नेट लाभ दर्ज करने की उम्मीद है, जो पिछले साल के 4,307 करोड़ रुपये के मुकाबले करीब 10 प्रतिशत अधिक है। तिमाही आधार पर प्रॉफिट आफ्टर टैक्स (PAT) में हल्की बढ़त का अनुमान है और यह दिसंबर तिमाही के 4,680.6 करोड़ रुपये से 0.77 प्रतिशत बढ़ सकता है। रेवेन्यू में सालाना आधार पर लगभग 14 प्रतिशत की बढ़त का अनुमान है। यह पिछले साल के 30,246 करोड़ रुपये से बढ़कर 34,398.7 करोड़ रुपये हो सकता है। वहीं, तिमाही आधार पर राजस्व 4 प्रतिशत बढ़कर 33,872 करोड़ रुपये से आगे जा सकता है।

आज यानी 21 अप्रैल को इन कंपनियों के आएंगे Q4 Results: 

  1. एचसीएल टेक्नोलॉजीज
  2. नेस्ले इंडिया
  3. पर्सिस्टेंट सिस्टम्स
  4. 360 ONE WAM
  5. टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन
  6. टाटा एल्क्सी
  7. सेंट्रल माइन प्लानिंग एंड डिजाइन इंस्टीट्यूट
  8. ट्रांसफॉर्मर्स एंड रेक्टिफायर्स इंडिया
  9. पावरिका
  10. सनटेक रियल्टी
  11. साइएंट डीएलएम
  12. राजरतन ग्लोबल वायर
  13. एनडीएल वेंचर्स
  14. महिंद्रा ईपीसी इरिगेशन
  15. डीबी (इंटरनेशनल) स्टॉक ब्रोकर्स
  16. पर्पल फाइनेंस लिमिटेड

Advertisement
First Published - April 21, 2026 | 9:33 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement