facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Q4 Results Today: टाटा इन्वेस्ट, आलोक इंडस्ट्रीज, महिंद्रा लॉजिस्टिक्स समेत 16 कंपनियों के आज आएंगे नतीजे

Advertisement

हिमाद्री स्पेशियलिटी केमिकल, अनंत राज, शेखावाटी पॉली-यार्न और सिएल फाइनेंशियल सर्विसेज आदि भी आज अपने जनवरी-मार्च तिमाही नतीजों का एलान करेंगी।

Last Updated- April 21, 2025 | 9:09 AM IST
Samvardhana Motherson International, Q4 Results

Q4 results today, 17 April: महिंद्रा लॉजिस्टिक्स, टाटा इन्वेस्टमेंट कॉर्पोरेशन और आदित्य बिड़ला मनी समेत 16 कंपनियां आज यानी सोमवार (21 अप्रैल) को वित्त वर्ष 2024-25 (FY25) की चौथी तिमाही (Q4) के नतीजे जारी करेंगी। ये कंपनियां 31 मार्च 2025 को समाप्त हुए पूरे वित्त वर्ष के नतीजे भी जारी करेंगी। इसके अलावा हिमाद्री स्पेशियलिटी केमिकल, अनंत राज, शेखावाटी पॉली-यार्न और सिएल फाइनेंशियल सर्विसेज आदि भी आज अपने जनवरी-मार्च तिमाही नतीजों का एलान करेंगी।

आज 21 अप्रैल को इन कंपनियों के आएंगे नतीजे;

1. आलोक इंडस्ट्रीज लिमिटेड

2. अनंत राज लिमिटेड

3. आदित्य बिड़ला मनी लिमिटेड

4. जीएनए एक्सल्स लिमिटेड

5. हिमाद्री स्पेशियलिटी केमिकल लिमिटेड

6. इंस्पायर फिल्म्स लिमिटेड

7. इंडैग रबर लिमिटेड

8. लोटस चॉकलेट कंपनी लिमिटेड

9. महिंद्रा लॉजिस्टिक्स लिमिटेड

10. पिट्टी इंजीनियरिंग लिमिटेड

11. पर्पल फाइनेंस लिमिटेड

12. राजरतन ग्लोबल वायर लिमिटेड

13. शेखावाटी पॉली-यार्न लिमिटेड

14. शिलचर टेक्नोलॉजीज लिमिटेड

15. सिल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड

16. टाटा इन्वेस्टमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड

कैसे रहे आईसीआईसीआई और एचडीएफसी बैंक के नतीजे

भारत के सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक एचडीएफसी बैंक का मुनाफा वित्त वर्ष 25 की चौथी तिमाही में 6.7% बढ़कर 17,616 करोड़ रुपये हो गया। मजबूत शुद्ध ब्याज आय (एनआईआई) और कम प्रावधानों के चलते बैंक का प्रॉफिट बढ़ा है। मामूली ऋण वृद्धि के बावजूद एनआईआई सालाना आधार पर 10 प्रतिशत बढ़कर 32,065.8 करोड़ रुपये हो गया। अन्य आय 12,003 करोड़ रुपये रही। बैंक की एसेट क्वालिटी में सुधार हुआ। ग्रॉस एनपीए घटकर 1.33 प्रतिशत और शुद्ध एनपीए 0.43 प्रतिशत रह गया।

वहीं, भारत के दूसरे सबसे बड़े निजी बैंक ICICI Bank ने मार्च तिमाही में 18% की सालाना बढ़ोतरी के साथ 12,630 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया। पूरे वित्त वर्ष 2025 के लिए बैंक का मुनाफा 15.5% बढ़कर 47,227 करोड़ रुपये रहा। इसके साथ ही, बैंक ने अपने शेयरधारकों के लिए प्रति शेयर 11 रुपये के डिविडेंड की घोषणा की है।

ICICI Bank की शुद्ध ब्याज आय (NII) में भी इस तिमाही में 11% की बढ़ोतरी हुई और यह 21,193 करोड़ रुपये रही। बैंक का नेट इंटरेस्ट मार्जिन (NIM) चौथी तिमाही में 4.41% रहा, जो पिछले साल की समान तिमाही में 4.40% और तीसरी तिमाही में 4.25% था। पूरे साल के लिए NIM 4.32% रहा।

Advertisement
First Published - April 21, 2025 | 9:06 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement