facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Radico Khaitan Q3 Results: प्रीमियम ब्रांड्स की मांग से कमाई को मिली रफ्तार, मुनाफा 62% उछला; शेयर 5% चढ़ा

Advertisement

Radico Khaitan Q3 Results: डिको खेतान रैम्पुर इंडियन सिंगल माल्ट व्हिस्की, जैसलमेर इंडियन क्राफ्ट जिन, मैजिक मोमेंट्स वोडका और 8PM जैसे ब्रांड बेचतीं हैं।

Last Updated- January 22, 2026 | 3:33 PM IST
Q3 results

Radico Khaitan Q3 Results: शराब बनाने वाली कंपनी रैडिको खेतान लिमिटेड ने गुरुवार को अपने दिसंबर तिमाही के नतीजों का एलान कर दिया। कंपनी का कंसोलिडेट नेट मुनाफा चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 62.26 प्रतिशत बढ़कर 154.93 करोड़ रुपये हो गया। बिक्री में वृद्धि के चलते कंपनी के मुनाफे में तेजी हुई है और यह अबतक की सबसे अच्छी तिमाही रही है। बीएसई फाईलिंग के अनुसार, अक्टूबर–दिसंबर वित्त वर्ष 2025 की इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 95.48 करोड़ रुपये था। बता दें कि अल्कोहोल कंपनी रैडिको खेतान रैम्पुर इंडियन सिंगल माल्ट व्हिस्की, जैसलमेर इंडियन क्राफ्ट जिन, मैजिक मोमेंट्स वोडका और 8PM जैसे ब्रांड बेचतीं हैं।

कंपनी ने फाईलिंग में बताया कि दिसंबर तिमाही में परिचालन से होने वाली आय 22.13 प्रतिशत बढ़कर 5,423.83 करोड़ रुपये हो गई। कंपनी ने अपने बयान में कहा कि हाई सेगमेंट वाले प्रोडक्ट्स की बढ़ती हिस्सेदारी और कच्चे माल की अनुकूल स्थिति के कारण प्रॉफिटेबिलिटी और रिटर्न रेश्यो में मजबूती आई है।

कंपनी का कुल खर्च दिसंबर तिमाही में 20.82 प्रतिशत बढ़कर 5,210.26 करोड़ रुपये रहा। अन्य आय को शामिल करते हुए कुल आय 22.16 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 5,426.44 करोड़ रुपये रही।

Also Read: Swiggy, Jio Financial समेत इन 5 शेयरों में बना Death Cross, चेक करें चार्ट

दिसंबर तिमाही में रैडिको खेतान की कुल भारतीय निर्मित विदेशी शराब की बिक्री मात्रा 97.5 लाख पेटी रही, जो सालाना आधार पर 16.7 प्रतिशत अधिक है। हाई सेगमेंट और उससे ऊपर के ब्रांडों की बिक्री मात्रा 25.9 प्रतिशत बढ़कर 46.2 लाख पेटी हो गई, जबकि नियमित और अन्य श्रेणियों की बिक्री मात्रा 32.7 प्रतिशत बढ़कर 47.0 लाख पेटी रही।

कंपनी के अनुसार, नौ तिमाहियों की गिरावट के बाद नियमित श्रेणी की बिक्री ने वित्त वर्ष 25 की तीसरी तिमाही में तेज वृद्धि की राह पकड़ी और यह रफ्तार वित्त वर्ष 26 में भी बनी रही। कंपनी ने कहा कि उच्च श्रेणी पर बढ़ता जोर और कच्चे माल की स्थिर स्थिति से मार्जिन में उल्लेखनीय विस्तार हुआ है और प्रतिफल अनुपात और मजबूत हुए हैं।

इस बीच, गुरुवार को बंबई स्टॉक एक्सचेंज पर रैडिको खेतान लिमिटेड के शेयर 4.52 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,963 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहे थे।

Advertisement
First Published - January 22, 2026 | 3:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement