facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

52 वीक हाई से 50% नीचे Railway Stock, अब कंपनी को मिला ₹16.8 का ऑर्डर; शेयर 8% दौड़ा; 2 साल में दिया 210% रिटर्न

Advertisement

कॉन्ट्रैक्ट के तहत रेलटेल डिफेन्स मिनिस्ट्री के लिए ऑप्टिकल फाइबर केबल (ओएफसी) बिछाएगी। यह ऑर्डर करीब 16.89 करोड़ रुपये का है।

Last Updated- March 21, 2025 | 10:41 AM IST
railway

Railway Stock: रेलटेल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (RailTel) के शेयर शुक्रवार (21 मार्च) को बीएसई पर इंट्रा-डे ट्रेड में 8 प्रतिशत तक उछल गए और 320.90 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गए। रेलटेल को रक्षा मंत्रालय से ऑप्टिकल फाइबर केबल (ओएफसी) बिछाने का ऑर्डर मिला है। इसके बाद रेलवर कंपनी के शेयरों में यह तेजी आई।

बीएसई पर रेलटेल के शेयर की कीमत सुबह 10:15 बजे के आसपास 7.73 प्रतिशत बढ़कर 320.35 रुपये प्रति शेयर हो गई। वहीं, बीएसई सेंसेक्स 0.23 प्रतिशत बढ़कर 76,520.77 पर था। बीएसई पर रेलटेल का मार्केट कैप 10,013.28 करोड़ रुपये है। रेलटेल के शेयर का 52 वीक हाई 618 रुपये जबकि 52 वीक लो 265.3 रुपये प्रति शेयर है।

रेलटेल को क्या मिला है ऑर्डर?

इस कॉन्ट्रैक्ट के तहत रेलटेल (RailTel) डिफेन्स मिनिस्ट्री के लिए ऑप्टिकल फाइबर केबल (ओएफसी) बिछाएगी। यह ऑर्डर करीब 16.89 करोड़ रुपये का है। लेटर में कहा गया, “यह सूचित किया जाता है कि रेलटेल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (कंपनी) को रक्षा मंत्रालय से ओएफसी बिछाने के कार्य के लिए 16,89,38,002 रुपये (टैक्स समेत) का ऑर्डर मिला है।” हाल ही में रेलटेल को ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे से 288 करोड़ रुपये का ऑर्डर भी मिला है।

ऑर्डर की शर्तों के तह रेलटेल ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे के 502.2 मार्ग किलोमीटर में कम घनत्व वाले रेलवे ट्रैक पर कवच (स्वदेशी ट्रेन टक्कर परिहार प्रणाली) के प्रावधान की दिशा में काम करेगा।

क्या करती है रेलटेल?

बता दें कि रेलटेल (RailTel)…रेल मंत्रालय के तहत एक पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग (PSU) है। साल 2000 में स्थापित भारतीय रेलटेल कॉर्पोरेशन भारत की रेलवे संचार प्रणालियों के आधुनिकीकरण और देश भर में ब्रॉडबैंड सर्विस प्रोवाइड करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

Advertisement
First Published - March 21, 2025 | 10:36 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement