facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Railway PSU को Oil इंडिया से मिला ₹157 करोड़ का ऑर्डर, शेयरों में दिख सकता है एक्शन

Advertisement

राइट्स लिमिटेड के स्टॉक परफॉर्मेंस पर नजर डाले तो यह अपने हाई से 44% नीचे चल रहे हैं। हालांकि, पिछले एक महीने में पीएसयू कंपनी का शेयर 9.32% चढ़ा है।

Last Updated- March 31, 2025 | 3:27 PM IST
IRFC OFS

Railway PSU: इंजीनियरिंग सर्विसेज देने वाली सरकार कंपनी राइट्स लिमिटेड (RITES Ltd) को ऑयल इंडिया (Oil India) से 157 करोड़ रुपये का वर्क ऑर्डर मिला है। कंपनी को डिपॉजिटरी वर्क्स मोड के तहत टर्नकी आधार पर दुलियाजान स्थित ऑयल इंडिया में वर्कमैन हाउसिंग कॉम्प्लेक्स (बीक्यू एरिया) के निर्माण के लिए लेटर ऑफ अवार्ड मिला है। वर्क ऑर्डर का मूल्य 157.25 करोड़ रुपये है और इसके 36 महीनों के भीतर पूरा होने की उम्मीद है।

राइट्स लिमिटेड को पहले रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनॉमिक सर्विस लिमिटेड के नाम से जाना जाता था। यह पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग (PSU) और इंजीनियरिंग परामर्श निगम है, जो परिवहन बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में विशेषज्ञता रखती है।

कंपनी ने शनिवार (29 मार्च) को रेगुलेटरी फाईलिंग में कहा, ”राइट्स को ऑयल इंडिया लिमिटेड से टर्नकी आधार पर डिपोजिटरी वर्क्स मोड के तहत ऑयल इंडिया लिमिटेड, दुलियाजान में वर्कमैन हाउसिंग कॉम्प्लेक्स (बीक्यू एरिया) के निर्माण के लिए लेटर ऑफ अवार्ड मिला है।”

शेयरों में दिख सकता है एक्शन

इस खबर के बाद रेलवे पीएसयू कंपनी के शेयरों में मंगलवार (1 अप्रैल) के कारोबार के में एक्शन देखने को मिल सकता है। राइट्स लिमिटेड के शेयर शुक्रवार (28 मार्च) को 3% से ज्यादा गिरकर 223.45 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुए।

राइट्स लिमिटेड शेयर हिस्ट्री

राइट्स लिमिटेड के स्टॉक परफॉर्मेंस पर नजर डाले तो यह अपने हाई से 44% नीचे चल रहे हैं। हालांकि, पिछले एक महीने में पीएसयू कंपनी के शेयरों में वापसी के संकेत दिखे है और यह 9.32% चढ़ा है। वहीं, तीन और छह महीने में शेयर क्रमश: 20.13% और 37.65% गिरा है। एक साल में शेयर में 32.73% की गिरावट आई है।

Advertisement
First Published - March 31, 2025 | 3:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement