facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

किराया बढ़ोतरी और बजट उम्मीदों से रेलवे शेयरों में तेज उछाल, RVNL-IRFC समेत कई स्टॉक्स 12% तक चढ़े

Advertisement

विश्लेषक पिछले कुछ दिनों में रेलवे से जुड़े शेयरों में लगातार तेजी का कारण सेक्टर खर्च में निरंतर मजबूती और अनुकूल केंद्रीय बजट की उम्मीदों को भी बता रहे हैं

Last Updated- December 26, 2025 | 10:13 PM IST
RailTel Corporation Shares

संशोधित यात्री किराया लागू होने और आगामी केंद्रीय बजट को लेकर बढ़ती उम्मीदों के बीच शुक्रवार को रेलवे से जुड़े शेयरों में तेजी दर्ज की गई। इन शेयरों में 12 प्रतिशत तक की उछाल देखने को मिली।

बीएसई पर रेल विकास निगम (आरवीएनएल) 12.22 प्रतिशत उछला, जबकि इंडियन रेलवे फाइनैंस कॉरपोरेशन (आईआरएफसी) 9.92 प्रतिशत बढ़ा। अन्य शेयरों में रेलटेल कॉरपोरेशन 6.03 प्रतिशत, टीटागढ़ रेल सिस्टम्स 4.96 प्रतिशत, इरकॉन इंटरनैशनल 4.87 प्रतिशत, राइट्स 4.1 प्रतिशत, आईआरसीटीसी 3.72 प्रतिशत और जुपिटर वैगन्स 2.98 प्रतिशत चढ़े।

बोनांजा पोर्टफोलियो में शोध विश्लेषक बालाजी राव मुदिली ने कहा, ‘आईआरसीटीसी को इस साल 26 दिसंबर से लागू हुई किराया बढ़ोतरी से निवेशक धारणा को बल मिला। एलन मस्क के स्टारलिंक के साथ संभावित साझेदारी के बारे में बाजार की अटकलों और आशावाद के बीच रेलटेल में भी नई खरीदारी में रुचि देखी गई।’

विश्लेषक पिछले कुछ दिनों में रेलवे से जुड़े शेयरों में लगातार तेजी का कारण सेक्टर खर्च में निरंतर मजबूती और अनुकूल केंद्रीय बजट की उम्मीदों को भी बता रहे हैं।

Advertisement
First Published - December 26, 2025 | 10:13 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement