facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

इस स्मॉलकैप कंपनी ने अपने शेयरधारकों को अब तक का सबसे बड़ा डिविडेंड देने का किया ऐलान, जानें रिकॉर्ड डेट

Advertisement

कंपनी का डिविडेंड इतिहास भी प्रभावशाली रहा है। पिछले साल 2024 में कंपनी ने 25 रुपये प्रति शेयर का अंतिम डिविडेंड दिया था।

Last Updated- July 26, 2025 | 2:16 PM IST
Dividend Stocks
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

रेन ग्रुप की होल्डिंग कंपनी रेन होल्डिंग्स लिमिटेड ने अपने शेयरधारकों के लिए बड़ा ऐलान किया है। इस स्मॉलकैप कंपनी ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए अपने शेयरधारकों को 38 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड देने की घोषणा की है। यह कंपनी द्वारा अब तक घोषित किया गया सबसे बड़ा डिविडेंड है। कंपनी ने 30 मई, 2025 को अपनी वित्तीय नतीजों की घोषणा के साथ इसकी जानकारी दी थी। यह डिविडेंड 1,42,77,809 इक्विटी शेयरों पर लागू होगा, जिनका अंकित मूल्य 10 रुपये प्रति शेयर है। हालांकि, यह डिविडेंड कंपनी की 89वीं वार्षिक आम बैठक (AGM) में शेयरधारकों की मंजूरी के बाद ही लागू होगा।

रेन होल्डिंग्स मुख्य रूप से ऑटोमोटिव सेक्टर में काम करने वाली रेन ग्रुप की सहायक कंपनियों में निवेश करती है। ये सहायक कंपनियां परिवहन इंडस्ट्री के लिए कंपोनेंट्स बनाती और बेचती हैं, साथ ही कई तकनीकी सेवाएं भी देती हैं।

Also Read: 1100% के रिकॉर्ड डिविडेंड का ऐलान! 100 साल पुरानी कंपनी ने निवेशकों पर लुटाया प्यार, जानें क्या है रिकॉर्ड डेट

डिविडेंड के लिए जरूरी तारीखें

रेन होल्डिंग्स ने डिविडेंड के लिए 29 जुलाई, 2025 (मंगलवार) को रिकॉर्ड डेट और एक्स-डेट के रूप में तय किया है। इसका मतलब है कि इस डिविडेंड का लाभ उठाने के लिए निवेशकों को 28 जुलाई, 2025 (सोमवार) तक कंपनी के शेयर खरीदने होंगे। कंपनी ने यह भी बताया कि अगर शेयरधारक AGM में डिविडेंड को मंजूरी देते हैं, तो यह राशि 22 अगस्त, 2025 (शुक्रवार) को पात्र शेयरधारकों के खातों में जमा या भेज दी जाएगी।

कंपनी का डिविडेंड इतिहास भी प्रभावशाली रहा है। पिछले साल 2024 में कंपनी ने 25 रुपये प्रति शेयर का अंतिम डिविडेंड दिया था। वहीं, 2023 में यह राशि 17 रुपये और 2022 में 12 रुपये प्रति शेयर थी। इस साल का 38 रुपये के साथ यह अब तक का सबसे बड़ा डिविडेंड है।

रेन होल्डिंग्स के शेयरों की बात करें तो बीते शुक्रवार को कंपनी के शेयर 0.99 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 1571.35 रुपये पर बंद हुए।

Advertisement
First Published - July 26, 2025 | 2:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement