facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Block Deal के जरिये इंडिगो की 7,100 करोड़ रुपये की हिस्सेदारी बेच सकते हैं राकेश गंगवाल

Advertisement

इस साल मार्च में उन्होंने कंपनी की 6 फीसदी हिस्सेदारी ब्लॉक डील के जरिये बेचकर 6,786 करोड़ रुपये जुटाए थे।

Last Updated- August 28, 2024 | 11:34 PM IST
indigo

इंटरग्लोब एविएशन (इंडिगो एयरलाइंस) के सह-संस्थापक राकेश गंगवाल ब्लॉक डील के जरिये करीब 7,100 करोड़ रुपये की हिस्सेदारी बेच सकते हैं। यह गंगलाल की लंबी अवधि की योजना का हिस्सा है, जिसके तहत वह देश की सबसे बड़ी विमानन कंपनी में अपनी हिस्सेदारी धीरे-धीरे घटाएंगे, जिसे उन्होंने राहुल भाटिया के साथ अगस्त 2006 में शुरू किया था।

सूत्रों ने कहा कि इस लेनदेन के लिए फ्लोर प्राइस 4,593 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है, जो आखिरी बंद भाव 4,859.2 रुपये से करीब 6 फीसदी कम है। अभी गंगवाल व उनसे संबंधित इकाइयों के पास इंडिगो की 19.38 फीसदी हिस्सेदारी है।

पिछले कुछ वर्षों में गंगवाल और उनकी संबंधित इकाइयां चरणों में इंडिगो की हिस्सेदारी बेचती रही हैं। इस साल मार्च में उन्होंने कंपनी की 6 फीसदी हिस्सेदारी ब्लॉक डील के जरिये बेचकर 6,786 करोड़ रुपये जुटाए थे।

Advertisement
First Published - August 28, 2024 | 11:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement