facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

छह महीने के निचले स्तर पर चढ़ने-गिरने वाले शेयरों का अनुपात, 2,300 शेयर लाल निशान में

Advertisement

अगस्त में चढ़ने-गिरने वाले शेयरों का अनुपात 0.94 रहा। यह फरवरी के बाद का सबसे कमजोर आंकड़ा

Last Updated- September 01, 2025 | 11:03 PM IST
Stock Market

अगस्त में चढ़ने और गिरने वाले शेयरों का अनुपात (एडीआर) छह महीने के निचले स्तर पर चला गया जो भारतीय शेयरों में व्यापक कमजोरी दर्शाता है। करीब 2,300 शेयरों में गिरावट के साथ अगस्त में एडीआर 0.94 रहा। यह फरवरी के बाद का सबसे कमजोर आंकड़ा है। इसके अलावा लाल निशान में रहे शेयरों की संख्या फरवरी में हुई बिकवाली के बाद का दूसरा सबसे बड़ा आंकड़ा है। तब 2,509 शेयरों में गिरावट आई थी और एडीआर 0.77 को छू गया था जो मार्च 2020 में महामारी के कारण हुई बिकवाली के बाद का सबसे कमजोर आंकड़ा था। मार्च 2020 में बिकवाली के दौरान एडीआर घटकर 0.72 पर चला गया था।

फरवरी और अगस्त में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों की तीव्र निकासी, निवेशकों का सतर्क रुख और मुख्य सूचकांकों के मुकाबले व्यापक बाजार में ज्यादा तेज गिरावट देखने को मिली। अगस्त में निफ्टी मिडकैप 100 में 2.9 फीसदी की गिरावट आई जबकि निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 4.1 फीसदी की नरमी दर्ज हुई। बाजार के एक दायरे में टिके रहने पर नजर रखने वालों का इशारा है कि फरवरी की तरह अगस्त में भी अमेरिकी व्यापार शुल्क, सुस्त आय और ऊंचे मूल्यांकन के कारण निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई।

विदेशी निवेशकों ने भारत में निवेश घटाना जारी रखा और बेहतर प्रदर्शन करने वाले एशियाई बाजारों जैसे चीन और दक्षिण कोरिया में निवेश बढ़ाया। भारत के सूचकांक इस साल जनवरी से अब तक के लिहाज से स्थिर रहे जबकि दक्षिण कोरिया में 40 फीसदी और चीन में 27 फीसदी की वृद्धि हुई। कमजोर रिटर्न के बावजूद निफ्टी अग्रिम आय के 22 गुना पर कारोबार कर रहा है जो चीन के 13 गुना से कम मूल्यांकन की तुलना में महंगा है।

Advertisement
First Published - September 1, 2025 | 10:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement